VIDEO: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी की शादी, जानें कौन है उनके पति?

नई दिल्ली, 5 फरवरी: बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला जारी है, जहां एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शनिवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए। वरुण पेशे से बिजनेसमैन हैं। इस शादी समारोह के कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे। (वीडियो-नीचे)

 गोवा में हुई शादी

गोवा में हुई शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने गोवा में एक रिसॉर्ट बुक किया था, जो बीच के किनारे है। वहां पर एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी की। इसमें दूल्हा-दुल्हन के कुछ चुनिंदा रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। वायरल हो रही फोटोज में करिश्मा पिंक कलर के लहंगे में दिख रही हैं, जबकि वरुण ने सफेद शेरवानी को चुना। इसके अलावा उन्होंने दुल्हन के लहंगे से मैच करती हुई पगड़ी पहनी।

दोस्तों ने की हूटिंग

दोस्तों ने की हूटिंग

वहीं वायरल हो रही एक क्लिप में वरुण करिश्मा के माथे पर सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं। वरुण ने जैसी ही मांग भरी, वैसे ही आतिशबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों के दोस्त भी हूटिंग करते नजर आए। एक दूसरे वीडियो में जोड़ा एक सोफे पर बैठा नजर आता है। उसमें वरुण करिश्मा को मंगलसूत्र पहनाने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं पीछे खूबसूरत समुद्र का नजारा रहता है।

कब से कर रहे डेट?

कब से कर रहे डेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक-दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। वो एक पार्टी में मिले थे, बाद में दोनों में प्यार हो गया। उन्होंने पिछले साल एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+