Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करिश्मा कपूर की हमशक्ल ने इंस्टाग्राम पर उड़ाए सबके होश, वीडियोज में करती हैं ये काम

पाकिस्तान की रहने वाली हिना खान की शक्ल हूबहू करिश्मा कपूर की तरह मिलती है। एक्ट्रेस की हमशक्ल होने की वजह से हिना की सोशल मीडिया पर आज अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं।

मुंबई, 4 मई: सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के हमशक्ल काफी सारे हैं। लेकिन कई ऐसे हैं, जो हूबहू इनसे मिलते-जुलते हैं। फिल्मी सितारों के डुप्लीकेट रातों-रात स्टार बन चुके हैं। कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखने वाली आमना इमरान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पाकिस्तानी हमशक्ल भी जमकर चर्चा का विषय बनीं। पाकिस्तान की रहने वाली हिना खान की शक्ल हूबहू करिश्मा कपूर की तरह मिलती है। एक्ट्रेस की हमशक्ल होने की वजह से हिना के सोशल मीडिया पर आज अच्छी खासी संख्या में फॉलोवर्स हैं।

हूबहू करिश्मा जैसी दिखती है ये लड़की

बताते चलें कि करिश्मा कपूर की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम हिना खान है। ये लड़की हूबहू करिश्मा की तरह दिखाई देती है। इंस्टाग्राम पर भी हिना करिश्मा की फिल्मों के डायलॉग्स और गानों पर वीडियो बनाती हैं। वीडियो पर हिना एकदम लोलो जैसा ही लुक रखती हैं।

वीडियो देखकर चकरा जाएंगे

बात बालों की हो या फिर मेकअप की, हिना के स्टाइल को देखकर एक बार को तो कोई भी चकरा जाए। क्योंकि वे हूबहू करिश्मा जैसी नजर आती हैं। इसके साथ ही करिश्मा की तरह ही एक्टिंग करती हैं। वीडियो को देखकर लोग उन्हें करिश्मा की कॉपी बुलाते हैं।

अच्छी खासी है फैन फॉलोइंग

हिना पूरी तरह से करिश्मा कपूर को कॉपी करती हुई दिखतीं हैं। बताते चलें कि हिना की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। लोग उन्हें कमेंट्स में खूब सारा प्यार देते हैं। करिश्मा की तरह दिखने की वजह से हिना एक वक्त पर खूब लाइमलाइट में रहीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+