जेह-तैमूर के साथ पहली बार सामने आई सैफ और करीना की फैमिली फोटो, मालदीव में बर्थ डे मना रहा परिवार

मुंबई, 16 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ पहली बार पूरी फैमिली की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। करीना ने इस फोटो को अपने पति सैफ अली खान के बर्थ डे के खास मौके पर शेयर करते हुए उन्हें विश भी किया। दरअसल, सैफ अली खान अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव में हैं, जहां वो अपना 51वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर करीना ने सैफ अली खान के साथ पूल में रोमांटिक अंदाज में भी एक फोटो साझा की हैं।

'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार... '

'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार... '

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान को उनके 51वें जन्मदिन की एक खास तस्वीर के साथ विश किया। दो तस्वीरों को शेयरों करते हुए करीना ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार... अनंत समय तक, तुम्हारे साथ मैं बस यही चाहती हूं। इसके साथ ही पहली तस्वीर में करीना, सैफ अली खान, तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार पूल के किनारे बैठा हुआ हैं। जहां सैफ ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना है, वहीं करीना ने मल्टी कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। तैमूर कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि छोटे बेटे जेह मां के पास लेटे हुए हैं।

पूल से शेयर की रोमांटिक फोटो

पूल से शेयर की रोमांटिक फोटो

वहीं दूसरी तस्वीर में सिर्फ करीना और सैफ साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में करीना और सैफ समुद्र की तरफ देखते हुए पूल में हैं। वहीं करीना के इस पोस्ट पर उनके फ्रेंड्स और फैंस ने भी सैफ को विश किया। मलाइका अरोड़ा ने हैप्पी बर्थडे माय डियर सैफू लिखा, जबकि अमृता अरोड़ा ने हार्ट इमोजी भेजे। इसके अलावा जैकलीन ने भी सैफ को विश किया। वहीं सैफ की बहन सबा अली खान ने जन्मदिन मुबारक हो भाई। ढेर सारा प्यार!

जेह के जन्म के बाद पहली बार छुट्टी पर परिवार

जेह के जन्म के बाद पहली बार छुट्टी पर परिवार

बता दें कि करीना ने छोटे बेटे जेह का पूरा नाम जहांगीर अली खान है। जन्म के बाद से करीना ने इंस्टाग्राम पर उनका चेहरा दिखाते हुए कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। वहीं अब पहली बार हैं, जब करीना ने अपने छोटे बेटे की पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। जेह का इसी साल फरवरी में जन्म हुआ था। जेह के जन्म के बाद पहली बार पूरा परिवार छुट्टी पर हैं।

चर्चाओं में करीना की प्रेग्नेंसी बुक

चर्चाओं में करीना की प्रेग्नेंसी बुक

करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी बुक हाल ही में रिलीज की है, जिसमें उन्होंने दोनों बच्चों की डिलिवरी को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जेह मुश्किल से छह महीने का है, लेकिन बिल्कुल मेरी तरह दिखता है और टिम यानी तैमूर सैफ जैसा दिखता है। करीना ने कहा था कि छह महीने में टिम को बहुत सारे नए चेहरे पसंद नहीं थे, लेकिन जेह ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+