मुंबई एयरपोर्ट पहुंची दीपिका को पहचान के लिए चेहरे से हटाना पड़ा मास्क, वीडियो वायरल
मुंबई एयरपोर्ट पहुंची दीपिका को पहचान के लिए चेहरे से हटाना पड़ा मास्क, वीडियो वायरल
मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से अपने होमटाउन बेंगलुरु के लिए रवाना हुईं। दीपिका जब मुंबई हवाई अड्डे के प्राइवेट टर्मिनल पर पहुंची तो यहां रुककर उन्होंने पैपराजी को तस्वीरें भी दीं। इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा अधिकारी ने उनको मास्क हटाने को कहा, तो उन्होंने मास्क हटाकर चेहरा दिखाया। जिसके बाद उनक एंट्री हुई।

वीडियो हो रहा वायरल
एंट्री से पहले दीपिका पादुकोण से उनकी पहचान की पुष्टि करने के लिए सीआईएसएफ के अफसर ने उनको अपना मास्क नीचे करने को कहा, इस पर दीपिका ने अपना मास्क हटाकर चेहरा दिखायाऔर एंट्री ली। दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भयानी ने शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग दीपिका के बर्ताव के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
केजुएल लुक में दिखीं दीपिका
एयरपोर्ट पर दीपिका केजुएल लुक में नजर आईं। उन्होंने न्यूड शेड लॉन्ग जैकेट के साथ ऑफ-व्हाइट पैंट-शर्ट पहने हुए थे। इस पर उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स डाले हुए थे। एयरपोर्ट पर मास्क उतारने का ऐसा ही मामला बीते हफ्ते कियारा आडवाणी के साथ भी हुआ था। कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर मास्क लगाकर पहुंचीं थी तो चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ऑफिसर ने उनसे मास्क हटाने के लिए कहा जिससे उनकी पहचान कन्फर्म हो सके। इसके बाद उन्होंने अपने चेहरे से मास्क हटाकर अपनी पहचान कन्फर्म कराई।

कई बड़ी फिल्में हैं दीपिका के पास
दीपिका पादुकोण को आखिरी बार पर्दे पर 2020 की शुरुआत में फिल्म छपाक में देखा गया था। हालांकि इस वक्त उनकी कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में वो काम कर रही हैं। पति रणबीर के साथ उनकी फिल्म '83' आने वाली है जो कि कपिल देव की बायोपिक है। इसमें वो कपिल देवी की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव बने हैं। ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' नाम की फिल्म दीपिका कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications