'महिलाएं मुझसे छिपातीं अपने पति, मिलती थी बहुत गालियां', निगेटिव रोल पर बोलीं एक्ट्रेस बिंदू
नई दिल्ली, 5 दिसंबर: 70 के दशक में बॉलीवुड में एक्ट्रेस बिंदू का काफी नाम था। उन्होंने बहुत सी फिल्मों में निगेटिव रोल अदा किया, जिसका असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा। करीब 50 साल तक के फिल्मी सफर में उन्होंने हर तरह की भूमिका निभाई, लेकिन उनको लोगों के ताने भी सुनने को मिले। अब उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

पुरुष करते थे तारीफ
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बिंदू ने कहा कि आमतौर पर उनके को-स्टार उनकी तारीफ करते थे। जिसमें कई पुरुषों ने उनसे कहा कि ओह तुम बहुत सेक्सी हो। कुछ ने उनकी आंखों की तारीफ की, लेकिन कभी किसी ने अपनी लिमिट नहीं क्रॉस की। वहीं जब उनसे वैम्पायर और निगेटिव रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया।

क्यों मिली गालियां?
बिंदू ने बताया कि वो एक दिन किसी को गले लगा रही थीं, इतने में भीड़ में से किसी ने कहा कि अरे ये बिंदु को क्यों गले लगा रही? उनको ऐसा लग रहा था कि मैं बुरी हूं। उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग तो ऐसे भी थे, जिन्होंने थिएटर में मुझे गालियां दीं, लेकिन मैंने इसे अच्छे अभिनय के लिए प्रशंसा के रूप में लिया। गालियां मेरे लिए पुरस्कार के बराबर थीं। जब 1973 में धर्म मूवी आई, तो दर्शकों ने उत्साहपूर्वक थिएटर में सिक्के फेंके।

महिलाएं समझती थीं बुरी
एक्ट्रेस ने कहा कि जब भी पुरुष फैन्स उनके पास आते, तो उनकी पत्नियां उन्हें खींचकर दूर ले जाती थीं। वो अपने पतियों को मुझसे छिपाती थीं। उन्हें डर लगता था कि मैं उनको फंसा लूंगी, मानो उनके पति बहुत सुंदर थे। बिंदू के मुताबिक वो वास्तव में एक नरम दिल इंसान हैं, अगर किसी को उनकी वजह से बुरा लगता तो उन्हें दुख होता है।












Click it and Unblock the Notifications