VIDEO: बिग बॉस के घर में हिंसक हुआ ये एक्टर, कंटेस्टेंट के बीच जमकर हुई हाथापाई, हुआ घर से बाहर
मुंबई, अगस्त 25: बिग बॉस का ओटीटी सीजन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बुधवार को बिग बॉस के घर में तीन कंटेस्टेंट के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद जीशान खान बिग बॉस के ओटीटी घर से बाहर हो गए। एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और निशांत भट के साथ हिंसक होने के बाद अभिनेता को बिग बॉस ने घर भेज दिया। बिग बॉस ने जीशान पर धक्का-मुक्की और लड़ाई करने और घर का अहम नियम तोड़ने का आरोप लगाते हुए घर से बाहर का रास्ता दिखाया है।

टास्क के दौरान हुई हिंसा
बिग बॉस के घर के अंदर के फुटेज में शर्टलेस जीशान निशांत के हाथों से झंडे छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रतीक ने उसे रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। प्रतीक और निशांत द्वारा जीशान के व्यवहार का विरोध करने के बाद, वे एक-दूसरे को दूर धकेलने लगते हैं। इस दौरान घर में मौजूद लोग जीशान को समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन झगड़ा लगातार बढ़ता ही चला जाता है।

जीशान खान ने बिना देर किए शो छोड़ दिया
इसके बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि जीशान को घर से बेघर कर जा रहा है। उनकी दोस्त दिव्या अग्रवाल ने उन्हें शांत रहने के लिए कहती दिखीं। ये फैसला होते ही जीशान खान ने बिना देर किए शो छोड़ दिया। जीशान खान की विदाई ने घर के सभी सदस्यों को इमोशनल कर दिया है। इस दौरान दिव्या अग्रवाल और मूस जटाना,जीशान खान से लिपटकर रोती नजर आईं। पूरा घर जीशान के जाने के बाद सदमे में दिखा।

जीशान ने शेयर की ये पोस्ट
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद, जीशान ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोटों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी बाहों और छाती पर लगी कुछ खरोंचों को दिखाया और अपनी पोस्ट के साथ कोई कैप्शन साझा नहीं किया, केवल हाथ जोड़कर इमोजी शेयर किया है। जीशान के फैन्स ने उनके समर्थन में उतर आए हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, हम जीशान को वापस चाहते हैं यह पूरी तरह से अनुचित है।
बिग बॉस पर लगे पक्षपाती होने के आरोप
बता दें कि इससे पहले यूर्जस बिग बॉस औऱ होस्ट करण जौहर पर पक्षपाती होने का आरोप लगा चुके हैं। यूर्जस का कहना है कि, बिग बॉस प्रतीक सहजपाल औऱ निशांत भट की गलतियों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। जबकि जीशान और दिव्या को निशाना बना रहे हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने एक झगड़े के चलते जीशान की जमकर लताड़ लगाई थी। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद जीशान काफी परेशान हो गए थे जिसके चलते उन्हें देर रात एंजाइटी अटैक आ गया। जिसके बाद मूस और मिलिंद गाबा उन्हें समझाने आते हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें एंजाइटी अटैक आ जाता है। ऐसे में बिग बॉस द्वारा उन्हें देर रात मेडिकल रूम में बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications