पंजाब चुनाव से पहले बोले सोनू सूद- मेनिफेस्टो के साथ ही उम्मीदवार का इस्तीफा भी करें अटैच

का वक्त

मुंबई, 5 नवंबर: फिल्म एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए चुनावी तौर तरीकों में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया है। सोनू का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करती हैं लेकिन ये कितना पूरा हुआ इस पर बात नहीं होती। ऐसे में जरूरी है कि घोषणा पत्र के साथ कैंडिडेट से एक एग्रीमेंट भी क्षेत्र के लोग कराएं। जिसमें कहा जाए कि अगर मैं ये वादे पूरे नहीं करता तो इस्तीफा दे दूंगा।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: चुनाव में Manifesto के वादे पर क्या बोले Sonu Sood, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    क्या है सोनू सूद के वीडियो में

    क्या है सोनू सूद के वीडियो में

    सोनू सूद ने आज सुबह फेसबुक पर अपना करीब तीन मिनट का वीडियो शेयर किया है। इसे उन्होंने 'देश तो तब बदलेगा, जब हमारी सोच बदलेगी' कैप्शन के साथ शेयर किया है। सोनू सूद इसमें पंजाबी में कह रहे हैं- मैं बहुत से वीडियो देख रहा था कि बहुत सारे नेता, सरकार और राज्य के लोग मैनिफेस्टो शेयर करते हैं। वो कहते हैं कि अगर हमारी सरकार आए तो हम लोगों को ये सब काम करेंगे। मुझे लगता है कि जब भी यह मैनिफेस्टो आते हैं तो आम लोगों के साथ एग्रीमेंट होना चाहिए। लोगों को एग्रीमेंट की कॉपी देनी चाहिए कि इस टाइम लिमिट में मैं यह काम करूंगा। अगर मैं काम नहीं कर सका तो कुर्सी छोड़ दूंगा।

    नेता वो होने चाहिए, जिसे कुर्सी की भूख ना हो

    नेता वो होने चाहिए, जिसे कुर्सी की भूख ना हो

    सोनू सूद आगे कहते हैं- अक्सर हम देखते हैं कि नेता कहते हैं कि पिछली सरकार कैसे फेल हुई। लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता कि कौन से वादे पूरे नहीं हुए। वहां की क्या समस्या है। हमें यह संदेश देना चाहिए कि अगर मैं आया तो मैं क्या बदलाव दूंगा। नेता वो होने चाहिए, जिसे कुर्सी की भूख ना हो। मेवा की बजाय सेवा करे। ऐसे में कैंडिडेट जहां भी लोगों को मैनिफेस्टो दें, वहां लोगों को एग्रीमेंट और इस्तीफा भी देना चाहिए।

    इस्तीफा तैयार रहना चाहिए

    सोनू ने वीडियो में आगे कहा, मुझे लगता है कि आने वाले समय में यह माहौल बनाएं कि शिकायत ना लगाने पड़ी कि बेरोजगारी है, शिक्षा नहीं है या हेल्थ सिस्टम खराब है। अब वक्त आ गया है कि हमारे पास मैनिफेस्टो से पहले उनके एग्रीमेंट और इस्तीफे की कॉपी हो। मेरी कोशिश रहेगी कि इस बार अच्छे लोग आगे आएंगे और लोगों और उनके बच्चों के भविष्य को अच्छा बनाएंगे।

    पंजाब की राजनीति में आ रहे सोनू सूद!

    पंजाब की राजनीति में आ रहे सोनू सूद!

    सोनू सूद की इस वीडियो के बाद माना जा रहा है कि पंजाब में अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी एंट्री होने वाली है। सोनू सूद ने ये वीडियो पंजाबी में बनाई है तो जाहिर है कि वो पंजाब के लोगों से ही बात करना चाहते हैं। सोनू खुद पंजाब के मोगा से ही आते हैं। इसके अलावा सोनू सूद को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने मेंटॉर कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया हुआ है। आम आदमी पार्टी पंजाब में भी मुख्य विपक्षी दल है। ऐसे में सोनू के आम आदमी पार्टी से पंजाब चुनाव में उतरने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+