मीरा राजपूत के ब्लैक लुक ने फैंस के उड़ाए होश, कैरी किया लाखों की कीमत का मिनी बैग
मुंबई, 27 अगस्त: बॉलीवुड के 'कबीर' शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत वैसे तो कोई एक्ट्रेस नहीं है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़ी अभिनेत्री से कमी भी नहीं है। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही उनके सोशल मीडिया पर फैंस की लंबी लिस्ट हैं। मीरा आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं, जिन पर उनके फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। अब हाल ही में मीरा राजपूत ने कुछ नई फोटोज अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है, जिसके बाद उनके फैंस ने कमेंट्स की बौछार ला दी।

ब्लैक लुइस वुइटन कैपुसीन बैग के साथ फोटोशूट
दरअसल, मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मीरा राजपूत काफी ग्लैमरस लुक दे रही हैं। मीरा ने ब्लैक आउटफिट में साइकलिंग शॉर्ट्स के साथ एक क्रॉप टॉप पहना था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को ब्लैक लुइस वुइटन कैपुसीन बैग के साथ पूरा किया। इतना ही नहीं स्मोकी आईज, नेचुरल ब्लश, टिंटेड लिप्स और मैसी पोनीटेल के साथ मीरा का ऑल ब्लैक लुक बेहद शानदार है।

बैग की 3 लाख रुपए से ज्यादा कीमत
मीरा ने अपने इंस्टा पर तीन फोटो शेयर की है, जिसमें वो सभी फोटो में बैग के साथ नजर आ रही है। मीरा का यह लुक एक्ट्रेस को मात देता हुआ नजर आ रहा है। वहीं उनके हाथ में दिखाई देने वाले लुइस वुइटन कैपुसीन बैग बैग की बात करें तो इसकी कीमत 4,400 डॉलर (करीब 3,10,800 रुपये) है। मीरा के ग्लैमरस लुक के उनके फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फोटोज पर कमेंट्स की आई बौछार
मीरा की इन तीनों फोटो की बात करें तो अब तक इन पर फोटोज पर तीन लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है। एक फैन ने लिखा कि असली मॉडल भी आपकी अदा के आगे फेल है तो वहीं बहुत से फैंस ने फायर इमोजी कमेंट में रिएक्शन दिया।












Click it and Unblock the Notifications