'अगर आमिर खान अपना वादा निभाते, तो मेरा भाई जिंदा होता', छलका अनुपम श्याम के भाई का दर्द

अनुराग ने बताया कि उनके भाई अनुपम श्याम उस वक्त बहुत दुखी हुए, जब आमिर खान ने उनके मैसेज का रिप्लाई देना बंद कर दिया...

नई दिल्ली, 12 अगस्त: कोरोना वायरस महामारी के बीच बीते एक साल में फिल्म और टेलीविजन जगत की कई बड़ी हस्तियां हमें छोड़कर जा चुकी हैं। हाल ही में एक बुरी खबर उस वक्त आई, जब दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। फिल्म अभिनेता आमिर खान के साथ 'लगान' और 'मंगल पांडे' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके अनुपम श्याम किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कई दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अनुपम श्याम के निधन के बाद उनके भाई अनुराग ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर आमिर खान ने अपना वादा निभाया होता, तो आज उनका भाई जीवित होता।

'ये बड़े लोग किसी की मदद क्यों नहीं कर सकते?

'ये बड़े लोग किसी की मदद क्यों नहीं कर सकते?

एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में अनुपम श्याम के भाई अनुराग ने बताया कि आमिर खान ने पहले उनके भाई की मदद करने की पेशकश की थी, लेकिन बाद में उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया। अनुराग ने कहा, 'ये बड़े लोग, जो इंडस्ट्री में बड़े ब्रांड माने जाते हैं, अपने लोगों की ही मदद क्यों नहीं कर सकते? क्या लेकर आए थे, क्या लेकर जाएंगे? जो लोग किसी वजह से मजबूर हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, हम उनकी मदद क्यों नहीं कर सकते? आज ऐसे कई एक्टर हैं, कोरियोग्राफर हैं या दूसरे टेक्नीशियन हैं, जो इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री के बड़े लोग मुट्ठी बांधकर बैठे हुए हैं।'

'आमिर खान की सोच उन्हें मुबारक, लेकिन'

'आमिर खान की सोच उन्हें मुबारक, लेकिन'

अनुराग ने आगे बताया कि उनके भाई अनुपम श्याम उस वक्त बहुत दुखी हुए, जब आमिर खान ने उनके मैसेज का रिप्लाई देना बंद कर दिया, लेकिन मैंने उन्हें समझाया और कहा कि जाने दो। आमिर खान को लेकर अनुराग ने कहा, 'उनकी सोच उनको मुबारक और आदमी को इतना भौतिकवादी नहीं होना चाहिए। अगर आमिर खान ने मेरे भाई से किया वादा निभाया होता तो अनुपम आज जिंदा होते। उनके अपनों ने उनका साथ नहीं दिया।'

इन फिल्मों ने दिलाई अनुपम श्याम को पहचान

इन फिल्मों ने दिलाई अनुपम श्याम को पहचान

आपको बता दें कि पिछले कई सालों से अनुपम श्याम किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे और निधन से कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनुपम श्याम ने लगान, गोलमाल, गांधीगिरी, नायक, स्लमडॉग मिलेनियर, राज, शक्ति: द पावर, हल्ला बोल और रक्त चरित्र जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। हालांकि अनुपम श्याम को सबसे बड़ी पहचान मिली सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा-2' से, जिसने उन्हें घर-घर में प्रसिद्धि दिलाई।

यूपी के सीएम योगी ने की थी अनुपम श्याम की मदद

यूपी के सीएम योगी ने की थी अनुपम श्याम की मदद

गौरतलब है कि अपने जीवन के आखिरी दिनों में अनुपम श्याम को आर्थिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके परिवार के लोगों ने उनके इलाज के लिए पिछले साल बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से मदद भी मांगी, जिसके बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अभिनेता सोनू सूद मदद के लिए आगे आए। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अनुपम श्याम की आर्थिक तौर पर मदद की।

मनोज वाजपेयी ने लिखा- बहुत याद आओगे

मनोज वाजपेयी ने लिखा- बहुत याद आओगे

हाल ही में आई वेब सीरीज फैमिली मैन-2 में श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी भी अनुपम श्याम के निधन पर काफी दुखी नजर आए। मनोज वाजपेयी और अनुपम श्याम ने फिल्म सत्या में एक साथ काम किया था। उनके निधन पर मनोज वाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुमने अपने जीवन को एक अभिनेता और इंसान के तौर पर बहुत अच्छी तरह जिया। बहुत याद आओगे...दिल्ली और मुंबई में बिताए दिन भी याद आएंगे। जिया अच्छा जिया मेरे दोस्त, प्रभु तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+