अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच अभी भी सबकुछ ठीक नहीं! इस बेहद खास पल से पत्नी रहीं गायब
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अपने नाम किया। यह सम्मान उन्हें फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में उनकी बेहतरीन परफॉर्में के लिए मिला है। अवॉर्ड अहमदाबाद में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में प्रदान किया गया। जो उनके 25 साल के फिल्मी करियर का एक इमोशनल और गौरवपूर्ण क्षण बन गया।

अभिषेक-ऐश्वर्या में अनबन
हालांकि, इस खास मौके पर पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या और पिता अमिताभ बच्चन मौजूद नहीं थे। लेकिन अभिषेक ने मंच पर अपनी प्रस्तुति के दौरान मां जया बच्चन को एक खास ट्रिब्यूट देते हुए उनके साथ डांस किया। यह दृश्य दर्शकों और परिवार के लिए एक बेहद यादगार पल बन गया। अभिषेक के जीवन के इतने खास पल में पत्नी ऐश्वर्या का शामिल न होना, अब एक और नया मोड़ ले रहा है। एक बार फिर ये कयास लगाए जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 25 साल में पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला और उनकी पत्नी साथ नहीं थीं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो विनिंग स्पीच में अभिषेक ने ऐश्वर्या का जिक्र नहीं किया।
इसके बाद से फिर से दोनों के तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर बाते हो रही हैं। बता दें, इस अवॉर्ड समारोह में ऐश्वर्या क्यों नहीं आईं, इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
कार्तिक और आलिया को भी मिला सम्मान
इसी श्रेणी में कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'जिगरा' के लिए मिला, हालांकि वह समारोह में मौजूद नहीं थीं।
'लापता लेडीज' ने बटोरीं सुर्खियां
इस साल के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अगर किसी फिल्म ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, तो वह थी किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज'। इस फिल्म ने कुल 14 पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। कहानी, निर्देशन और अभिनय के लिए फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों की खूब सराहना मिली।












Click it and Unblock the Notifications