ऐश्वर्या नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के दीवाने थे अभिषेक बच्चन, पार्टी में सरेआम किया था ऐसा काम... Video में दिखा
Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सारी ऐसी जोड़ियां हैं, जिनकी कहानी हमेशा अधूरी ही रही। वो कभी भी पूरी नहीं हो पाईं। ऐसी ही कहानी अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की भी थी। दोनों के बीच इतना प्यार था कि फैंस को भी लगता था कपल हो तो ऐसा। मगर फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि इस रिश्ते में दरार आ गई और अभिषेक ने ऐश्वर्या को अपनी दुल्हनिया बना लिया। मगर आज भी करिश्मा और अभिषेक के प्यार के किस्से इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
अभिषेक और करिश्मा कपूर एक वक्त पर एक दूसरे के प्यार में खोए हुए थे। अभिषेक की आंखों में करिश्मा के लिए प्यार साफतौर पर झलकता था। इसी प्यार से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पूरे 19 साल पुराना है। क्लिप में जो दिख रहा है, उसे लेकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

ये वीडियो एक थ्रोबैक है, जिसमें अभिषेक और करिश्मा किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं। इसमें अभिषेक की बहन श्वेता भी दिख रही हैं और करिश्मा की बहन करीना भी। साफतौर पर जाहिर हो रहा है कि न सिर्फ करिश्मा और अभिषेक बल्कि दोनों के परिवार वालों के बीच भी अच्छा खासा बॉन्ड था। मगर इस वीडियो में एक बात देखने लायक थी।
क्लिप में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन को श्वेता बड़े ही प्यार से गले लगाती हैं और फिर अभिषेक अपनी एक्स प्रेमिका को और लोगों से मिलवाते हैं। इस दौरान अभिषेक की नजरें सिर्फ और सिर्फ करिश्मा पर ही टिकी हुई होती हैं। उनकी आंखों में करिश्मा के लिए प्यार साफतौर पर झलक रहा होता है।
बताते चले कि साल 1997 की बात है, जब अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता का रिश्ता कपूर परिवार की बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल से तय हुआ था। ये रिश्ता ही था, जिसकी वजह से बच्चन और कपूर परिवार काफी पसा आ गए थे। इसी दौरान करिश्मा और अभिषेक भी मिले और दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार हो गया। अमिताभ बच्चन ने भी अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर सबको शॉक दे दिया।
बता दें कि दोनों की सगाई भी हो गई मगर फिर करिश्मा कपूर की मां को अभिषेक की फ्लॉप फिल्में इस कदर खलने लगीं कि उन्हें लगने लगा अगर अभिषेक ऐसे ही असफल फिल्में देते रहे तो बेटी का क्या होगा। ऐसे में दोनों परिवारों में धीरे-धीरे खटास आने लगी और फिर दूरियां भी बढ़ने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications