'करीना कपूर ने मुझे बर्बाद कर दिया', अभिषेक बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात? क्या हुआ था उस रात?
Abhishek Bachchan and Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते खराब हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। इसी बीच अभिषेक बच्चन के कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की फिल्म
अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह करीना कपूर को लेकर एक बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' में एक साथ काम कर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी।

करीना और अभिषेक का रोमांटिक सीन
इस फिल्म की शूटिंग को करने में भी करीना कपूर और अभिषेक बच्चन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि करीना कपूर एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन करने को लेकर काफी परेशान हो गए थीं क्योंकि वह उन्हें अपना भाई मानती थीं। दरअसल करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक समय पर शादी करने वाले थे लेकिन आखिरकार ये शादी नहीं हो पाई थी।
'करीना कपूर तुमने मुझे बर्बाद कर दिया'
सिमी ग्रेवाल के शो में अभिषेक बच्चन ने करीना की जमकर तारीफ की थी और कहा था- उस सीन में मुझे बर्बाद करने के लिए मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा क्योंकि मुझे याद है कि तुमने मुझसे जो पहली बात कही थी वह यह थी कि एबी, ये हमारा साथ में पहला रोमांटिक सीन है, और मैं तुमसे कैसे प्यार कर सकती हूं। तुम मेरे भाई जैसे हो।
करीना की बहन करिश्मा से होने वाली थी अभिषेक की शादी
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच एक खास रिश्ता था क्योंकि एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर जूनियर बच्चन से शादी करने वाली थीं। हालांकि, करिश्मा और अभिषेक के अलग होने के बाद उनके रिश्ते में बदलाव आया। करीना ने राजीव मसंद से कहा था- मैंने हमेशा कहा है कि अभिषेक पहले अभिनेता हैं जिनके साथ मैंने अपना पहला काम किया।
करीना ने कहा था- मेरे दिल में अभिषेक के लिए खास जगह
मेरे और करीना कपूर ने कहा था- अभिषेक बच्चन मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखते हैं जिसे कोई भी अभिनेता और कोई भी व्यक्ति कभी नहीं ले सकता। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मैं उन्हें गर्व, खुशी और प्रसन्नता के साथ देखती हूं। यह दुखद है कि चीजें खराब हो गई हैं। करीना कपूर ने कहा था कि अगर अभिषेक बच्चन कभी उनके साथ काम करने से मना करते हैं, तो वह समझ जाएंगी कि वह किस बात से इंकार कर रहे हैं और लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से की थी शादी
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूट गई थी। ऐसे में करिश्मा कपूर बच्चन फैमिली की बहू नहीं बन पाईं। उन्होंने साल 2003 में संजय कपूर से शादी कर ली थी। वहीं साल 2014 में एक दोनों अलग हो गए थे। करिश्मा कपूर के दो बच्चे, समायरा और कियान कपूर हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की। उनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन हैं।












Click it and Unblock the Notifications