अभिषेक बच्चन 'डायमंड रिंग' से भी करिश्मा संग नहीं बचा पाए थे रिश्ता, कैसे नकली अंगूठी से मान गईं ऐश्वर्या?

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों की शादी को अब 17 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन ऐश्वर्या से पहले बच्चन परिवरा की बहू करिश्मा कपूर बनने वाली थीं।

बता दें कि, अभिषेक बच्चन औऱ करिश्मा कपूर अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थे। दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। यहां तक कि बच्चन परिवार भी इस रिश्ते से काफी खुश था। यहां तक कि कपल की सगाई भी हो गई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया था।

Karishma Kapoor

जया बच्चन ने कई इवेंट्स के दौरान भी खुलेआम करिश्मा कपूर अपनी बहू के रूप में स्वीकार किया था। लेकिन जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई थी तो इससे कपूर खानदान और बच्चन परिवार के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कपूर को प्रपोज करते समय अभिषेक बच्चन ने उनको असली डायमंड की रिंग दी थी।

करिश्मा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब अभिषेक ने उनको अपनी दिल की बात कही थी तो उन्होंने एक्ट्रेस को डायमंड की रिंग दी थी। जिसकी कीमत लाखों में थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि ये देखकर वह अभिषेक को ना नहीं कह पाईं और उनसे शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी कर ली। वहीं अभिषेक कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय को डेट करने लगे थे। एक्ट्रेस को प्रपोज करने के लिए अभिषेक ने उन्हें नकली रिंग दी थी जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इस रिंग का इस्तेमाल उन्होंने फिल्म 'गुरू' के एक सीन में किया था। हालांकि ऐश्वर्या राय ने उनके प्रपोजल को स्वीकार किया और फिर साल 2007 में कपल ने शादी कर ली थी।

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक की अफवाह को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों बहुत कम अब किसी इवेंट में साथ नजर आते हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चन परिवार में फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि ऐश्वर्या ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+