Cannes 2022 से लौटते ही अभिषेक बच्चन को मिली ये बुरी खबर, इस करीबी सदस्य की हुई मौत

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया है कि उनके बेहद करीबी कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है।

मुंबई, 23 मईः बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 अटेंड कर अपने घर मुंबई वापिस लौटे हैं। वहीं घर आते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल मुंबई लौटते ही अभिषेक को एक बुरी खबर मिली है जिससे उनका दिल बुरी तरह से टूट गया है। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया है कि उनके बेहद करीबी कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है। वह उनके परिवार और अमितभ बच्चन के भी बेहद करीबी कॉस्ट्यूम डिजाइनर थे। इंस्टा पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में एक्टर ने ये भी बताया है अकबर ने बिग बी के लिए कई सूट न सिर्फ सिले थे, बल्कि खुद काटे भी थे। अभिषेक के लिए सबसे पहला सूट भी उन्होंने ही तैयार किया था।

abhishek bachchan

पोस्ट शेयर कर जताया अपना दुख
अभिषेक ने बड़े ही दर्द के साथ अपने पोस्ट में लिखा है- बेहद दुखद समाचार के साथ घर वापिस लौटा हूं। फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। जहां तक मुझे याद है मेरे पिता के ज्यादातर कॉस्ट्यूम और सूट उन्होंने ही बनाए थे. वहीं मेरी कई फिल्मों के लिए भी उन्होंने ही सूट बनाए थे। उन्होंने बच्चे की तरह मेरा सबसे पहला सूट काटा था और सिला भी था जो मेरे पास अभी भी है। वह सूट मैंने फिल्म रिफ्यूजी के प्रीमियर पर पहना था। अगर आपके कॉस्ट्यूम और सूट काचिन और गबाना तक पहुंच गए होते तो आज आप स्टार होते। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी। अगर वह खुद आपका सूट काटते हैं तो वो आपसे सच्चा प्यार करते हैं। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, ये एक भावना है। जब तुम मेरे सूट पहनते हो, उसकी हर एक सिलाई बहुत प्यार से की जाती है, जिसमें मेरा आशीर्वाद होता है। अभिषेक ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि वह मेरे लिए दुनिया के सबसे अच्छा सूट बनाने वाले थे। अक्की अंकल, आपने मेरे लिए जो सूट बनाए हैं, मैं आज रात उनमें से एक जरूर पहनूंगा और धन्य महसूस करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।

कांस 2022 में पहुंचे थे अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने अपने अक्की अंकल को याद किया और अपनी मेमोरी को एक बार फिर उनके साथ बिताए गए अच्छों पलों को याद कर खुश किया। आपको बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटे हैं। कांस 2022 में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने गॉर्जियश ड्रेसेस और स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। सिर्फ इतनी ही नहीं मां के साथ बेटी आराध्या भी सुंदर ड्रेसेस पहन रेड कार्पेट पर नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+