क्या सच में अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय को दे रहे हैं तलाक? एक्टर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, घूम जाएगा माथा

Abhishek Bachchan Viral Post: पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार (Bachchan Family) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) का जल्द ही तलाक हो सकता है। इस तरह की खबरों से गॉसिप के गलियारों में हलचल मची हुई है।

बच्चन परिवार के साथ नजर आई थीं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा की फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया था। इसके बाद पति अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को चियर करने के लिए उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय अपने ससुर अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आई थीं। इसके बाद कहा जा रहा था कि तलाक की खबर सिर्फ एक अफवाह है।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट
वहीं इन सब के बीच अब अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट जारी किया है। वहीं इससे पहले श्वेता बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने भी परिवार में कलह की आग को हवा दे दी थी। अभिषेक बच्चन के वायरल पोस्ट के बाद से अब ए बार फिर से कहा जा रहा है कि इस कपल के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
पोस्ट के बाद से लोग कह रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि अभी तक इस कपल ने किसी भी तरह के मनमुटाव की बात की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच अब अभिषेक ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर सभी लोग हैरान हो गए हैं।

'असफल होने का डर आपके सपनों को नष्ट कर देगा'
अभिष्क बच्चन ने अपने इस पोस्ट में लिखा है- असफल होने का डर आपके सपनों को नष्ट कर देगा। असफलता से सीखना आपके सपनों का निर्माण करेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन ने इस तरह का पोस्ट किया हो। इससे पहले श्वेता बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया था, जिससे परिवार के बीच कलह की अफवाहों को हवा मिली थी।

श्वेता बच्चन ने कही थी ऐसी बात
उस समय श्वेता बच्चन ने लिखा था- शब्द घटनाएं हैं, वह चीजें करते हैं, चीजों को बदलते हैं। वह वक्ता और श्रोता दोनों को बदल देते हैं। वह ऊर्जा को आगे-पीछे खिलाते हैं और इसे बढ़ाते हैं। वह समझ या भावना को आगे-पीछे खिलाते हैं और इसे बढ़ाते हैं। यही नहीं इससे पहले अमिताभ बच्चन भी एक क्रिप्टिक पोस्ट के माध्यम से जता चुके हैं कि कुछ तो ऐसा है जो नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+