दूसरे बच्चे के बारे में पूछे जाने पर शरमा गए अभिषेक बच्चन, क्यों नहीं किया सेकेंड बेबी? खुला राज

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी। वहीं साल 2011 में ये कपल बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बने थे।

आराध्या बच्चन के पिता हैं अभिषेक बच्चन
फिलहाल आराध्या बच्चन की उम्र 13 साल है। वहीं आराध्या के जन्म के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से कई बार पूछा गया है कि क्या वह दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। कपल से जब भी दूसरे बेबी के बारे में पूछा गया दोनों ने इस पर खुलकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Abhishek Bachchan

रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन से पूछा था ऐसा सवाल

-अभिषेक बच्चन जब रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता' में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तभी एक्टर ने जूनियर बिग बी से दूसरे बच्चे को लेकर सवाल पूछा था। उसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे बच्चे की प्लानिंग के सवाल पर अभिषेक बच्चन किस तरह से शरमा गए थे।

-शो में रितेश देशमुख ने अभिषेक को बताया था कि किस तरह बच्चन परिवार में ज्यादातर के नाम लेटर ए (A) से शुरू होते हैं। रितेश देशमुख ने अभिषेक से कहा था- अमिताभ जी, ऐश्वर्या, आराध्या और आप अभिषेक। ये सारे लेटर ए से शुरू होते हैं। तो जया आंटी और श्वेता ने ऐसा क्या कर लिया। ये सुनकर अभिषेक बच्चन जोर से हंस पड़े थे।

दूसरे बच्चे की बात सुन शरमा गए अभिषेक बच्चन

इसके बाद अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया था- ये उनको पूछना पड़ेगा। लेकिन एक प्रथा सी बन गई है हमारे परिवार में शायद। अभिषेक, आराध्या। तभी रितेश देशमुख ने बीच में टोका और एक्टर से पूछा था- आराध्या के बाद? ये सुनकर अभिषेक बच्चन ने कहा था- नहीं, अभी जो अगली पीढ़ी आएगी तब देखेंगे ना।

'उम्र का लिहाज किया करो रितेश'

फिर रितेश देशमुख ने पूछा था- उतना कौन रुकता है? जैसे रितेश, रियान, राहिल...तभी अभिषेक ने रितेश को रोका और शरमाते हुए बोले- उम्र का लिहाज किया करो रितेश। मैं तुमसे बड़ा हूं। आपको बता दें कि रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन ऑफ स्क्रीन बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है।

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने मचाया था हंगामा

साल 2024 में कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक लेने वाले थे। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक ग्रे डिवोर्स लेने वाले हैं। हालांकि बाद में कई इवेंट्स और पार्टीज में कपल एकसाथ नजर आए थे जिसने इन अफवाहों को झूठा साबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+