'शादी में गाना गाते ही औकात नजर आती है', अभिजीत भट्टाचार्य ने कही ऐसी बात, भड़कीं नेहा कक्कड़ और फिर.....
Abhijeet Bhattacharya and Neha Kakkar: इन दिनों टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो का तीसरा सीजन चल रहा है। शो की टीआरपी भी काफी शानदार रही है। शो में अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सयाली कांबले, मोहम्मद दानिश और सलमान अली कैप्टन हैं। नेहा कक्कड़ इस शो की जज हैं और हर्ष लिंबाचिया होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं।
सेट पर भिड़े नेहा कक्कड़-अभिजीत भट्टाचार्य
हाल के एक एपिसोड में दर्शकों ने शादी का खास सीजन देखा। शादी के स्पेशल वीक में शो पर अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा पौड़वाल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान नेहा कक्कड़ और अभिजीत भट्टाचार्य की भयंकर लड़ाई हो गई। दरअसल सलमान और आर्यन की परफॉर्मेंस के बाद अभिजीत ने शादियों में सिंगर्स के गाने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

'कोई पैसा देता है और सिंगर्स शादियों में गाने लगते हैं'
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा- कोई पैसा देता है और सिंगर्स शादियों में गाने लगते हैं और इससे आपकी औकात कम हो जाती है। मेरी औकात है, मैं बोल देता हूं, मैं नहीं गाऊंगा। दुनिया की कोई ताकत तुम्हें खरीद नहीं सकती। अभिजीत भट्टाचार्य के इस बयान के बाद शो की जज नेहा कक्कड़ काफी नाराज नजर आती हैं।
'इंसान अपनी मेहनत से कमाता है'
इसके बाद नेहा कक्कड़ कहती हैं- इंसान अपनी मेहनत से कमाता है और शादियों में गाने में कोई बुराई नहीं है। फिर अभिजीत तुरंत नेहा से कहते हैं- इसे पर्सनली न लें और वह बच्चे को पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और उसे एक करोड़ रुपये लेकर शादी में गाने और उसे छोड़ने के बीच का अंतर बता रहे हैं।
'कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता'
वहीं अभिजीत भट्टाचार्य की इस बात का जवाब देते हुए फिर नेहा कक्कड़ ने कहती हैं- कोई किसी सिंगर को अपनी शादी में इसलिए बुलाता है क्योंकि वो उससे प्यार करते हैं और इज्जत देते हैं। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता और अगर किसी को शादी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाता है तो जाना चाहिए।
'शादियों में गाने में कोई बुराई नहीं है'
नहा कक्कड़ आगे कहती हैं- अगर लोग प्यार से बुलाते हैं तो सिंगर को परफॉर्म करना चाहिए और शादियों में गाने में कोई बुराई नहीं है। इसी बीच नेहा और अभिजीत की लड़ाई में मिलिंद गाबा नेहा का सपोर्ट करने नजर आए हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह एक स्कूल फंक्शन में गाते हुए नजर आ रहे हैं।
मिलिंद गाबा ने लिखी ऐसी बात
सिंगर अभिजीत को असलियत दिखाते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है- कोई दादा-दादी या चाचा-चाची किसी को भी औकात बता या ठीक कर सकते हैं। बिग रिस्पेक्ट- नेहा कक्कड़। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी नेहा कक्कड़ का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications