TMKOC: तारक मेहता शो से गायब हुआ एक्टर, क्या अब्दुल ने शो को कहा अलविदा या फिर कुछ और है बात
Taark Mehta Ka Ooltah Chashmah Abdul: टीवी का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फेमस शो को 16 साल पूरे हो चुके हैं। शो लगातार चल रहा है और लोगों का मनोरंजन कर रहा है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पूरे किए 16 साल
बीते 16 सालों में इस शो को कई पुराने कलाकारों मे अलविदा कहा तो कई नए स्टार्स की एंट्री भी हुई। हालांकि शो की कॉमेडी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई है। इसके हर एक कलाकार ने घर-घर में अनी एक अलग पहचान बना ली है।

शो से अब्दुल हुआ गायब
हाल ही में शो से गोली ने अलविदा कह दिया और उसकी जगह नए गोली ने ले ली है। अब इससे जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब्दुल शो से गायब हो गया है और कहा जा रहा है कि उनकी जगह जल्द ही कोई और कलाकार नजर आएगा।
गोकुलधाम से गायब हुआ अब्दुल
हाल ही के एपिसोड में देखने को मिला कि गोकुलधाम सोसाइटी के सारे लोग काफी परेशान हैं और अब्दुल को ढूंढ रहे हैं। टप्पू सेना भी अब्दुल के घर जाती है, लेकिन अब्दुल की कोई खोज खबर नहीं मिलती है। बाद में एक शख्स आता है और कहता है कि अब्दुल ने उनसे 50 हजार रुपये कर्ज लिए हैं, लेकिन अभी तक वापस नहीं किए हैं। ये सुनने के बाद तो भिड़े और परेशान हो जाता है और पुलिस की मदद लेने के लिए कहता है।
अब्दुल को खोजने निकले मेहता साहब
दूसरी तरफ शो के लीड कैरेक्टर तारक मेहता अपने को-एक्टर अय्यर के साथ मिलकर अब्दुल को ढूंढने के लिए चाय की दुकान पर पहुंचते हैं और चायवाला बताता है कि आज अब्दुल आया ही नहीं, बल्कि वह कहीं और जाने वाला था। वह कहता है कि जादूगर चाभीवाले को पता होगा कि अब्दुल कहां है।
अब्दुल के घर पहुंचती है टप्पू सेना
इसके बाद भिड़े उसे फोन करता है और अब्दुल के बारे में पूछता है, लेकिन वह भी मना कर देता है। बाद में गोकुलधाम वाले अब्दुल के घर फोन लगाते हैं, लेकिन वहां से भी कुछ पता नहीं चलता है। टप्पू सेना अब्दुल के घर भी जाती है, लेकिन वहां उनको ताला लगा हुआ मिलता है।
सच में गायब हुआ अब्दुल या छोड़ दिया शो?
अब आने वाले एपिसोड में पता चल पाएगा कि अब्दुल ने खुद सोसाइटी छोड़ी है या फिर वह सच में लापता हो गया है। कयास लगाया जा रहा है कि अब्दुल यानि शरद सांकला ने इस शो को ही अलविदा कह दिया है क्योंकि जब गोली यानि कुश शाह शो छोड़कर बाहर हुए थे, उस वक्त भी ऐसा ही कुछ दिखाया गया था। बाद में उसकी जगह नए गोली ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications