Ruslaan Trailer: रिलीज हुआ आयुष शर्मा की 'रुस्लान' का ट्रेलर, सलमान खान ने दिया ऐसा रिव्यू

Ruslaan Trailer: फिल्म लवयात्री से अपनी एक्टिंग का सफर तय कर अभिनेता आयुष शर्मा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म रुस्लान में नजर आने वाले हैं। जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आयुष के जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मेकर्स ने कहानी में रोमांस का भी तड़का लगाया है।

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म रुस्लान का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया। लंबे समय बाद एक्टर किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इसमें साउथ फिल्मों के विलेन जगपति बाबू भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण ललित भूटानी ने किया है। ये फिल्म इसी महीने 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Ruslaan Trailer

रुसलान के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरूआत एक लाइन से होती है कि, 'हर इंसान अपनी जिंदगी में कोई तो जंग लड़ता है। मगर जब लड़ाई अपनी पहचान की हो या तो वो सब कुछ हार जाता है या अपना नाम सबकी जुबान पर छोड़ जाता है।' पूरे ट्रेलर में आयुष मारपीट करते हुए नजर आते हैं। लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल कैमियो करेंगे। उनको स्क्रीन में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

आयुष शर्मा का ट्रेलर रिलीज होते ही सबसे पहले सलमान खान ने इसका रिव्यू किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "आयुष, रुसलान की कड़ी मेहनत, प्रयास और समर्पण को देख सकता है। चाहे कुछ भी हो, बस अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहो। कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाएगी। भगवान आपको आशीर्वाद दें और शुभकामनाएं दें"। बता दें कि, फिल्म 'रुस्लान' सुश्री मित्रा, जगपति बाबू और सुनील शेट्टी भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+