दादा सुखराम को नम आंखों से Aayush Sharma ने दी अंतिम विदाई, पत्नी अर्पिता खान भी रहीं साथ

अभिनेता आयुष शर्मा के दादा पंडित सुख राम शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। गुरूवार को आयुष शर्मा उनकी पत्नी अर्पिता खान और उनके बेटे आहिल शर्मा संग अंतिम विदाई देने पहुंचे।

मुंबई, 12 मई: अभिनेता आयुष शर्मा के दादा और हिमाचल प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता, पंडित सुख राम शर्मा का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरूवार को सुखराम का अंतिम संस्कार हुआ इस समारोह में आयुष शर्मा उनकी पत्नी अर्पिता खान और उनके बेटे आहिल शर्मा पहुंचे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की गई।

ayush sharma

दादा जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे आयुष-अर्पिता
सामने आई तस्वीरों में परिवार सुख राम के शरीर के साथ एक वाहन में बैठा दिखाई दे रहा है क्योंकि वे अंतिम संस्कार के लिए मैदान की ओर ले जाए जा रहे हैं। एक अन्य वीडियो में आहिल आयुष की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अर्पिता अयात को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। क्योंकि आहिल और आयुष सुख राम के शरीर पर फूल चढ़ाते हैं।

दादा जी को याद कर भावुक हुए आयुष
इससे पहले आयुष शर्मा ने अपने दादा को याद कर उनके लिए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि "बहुत भारी मन से मैंने अपने प्यारे दादाजी पंडित सुख राम शर्मा को विदाई दी है। भले ही आप चले गए हों, मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। आप मुझे देख रहे होंगे और हमेशा की तरह मुझे आशीर्वाद देंगे। आपकी आत्म को शांति मिले दादाजी, आप बहुत याद आएंगे।"

इस दिन हुआ आयुष के दादा जी का निधन
बता दें कि, आयुष शर्मा के दादा जी सुख राम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद 7 मई को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन, उनकी अस्पताल में सुबह 1:35 बजे मौत हो गई। हालांकि, इससे पहले सोशल मीडिया में उनके निधन को लेकर अफवाह उड़ी थी जिसका आयुष शर्मा ने खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+