Ira Khan Wedding: इरा खान की हल्दी पर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए आमिर खान, लोग बोले- यो तो अजब लग रहे हैं
Ira Khan Marriage: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस समय अपनी लाडली बेटी इरा खान की शादी की आखिरी मिनट की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। उनकी बेटी इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करने वाली है।
आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी
शादी से पहले ही इरा खान और नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे। शादी से एक दिन पहले इरा खान की हल्दी और मेहंदी सेरमनी थी। इस बीच बेटी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन्स पर आमिर खान बेहद कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। आमिर खान को इस लुक में देख लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आमिर खान का कैजुअल ड्रेस
आमिर खान ने बेटी इरा की हल्दी सेरेमनी पर नेवी ब्लू टीशर्ट के साथ धारीदार लूज पायजामा पहना था। इस लुक को उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल के साथ कंप्लीट किया था। इस दौरान आमिर खान काफी थके हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि जब पैपराजी ने आमिर खान की फोटोज लीं तो उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें हैलो भी कहा।
आमिर खान के ड्रेस की हो रही आलोचना
जब से आमिर खान का ये वीडियो सामने आया है, उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आमिर खान के पायजामे और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या ये सच में एक सेलेब्रिटी हैं? उनसे बेहतर तो हम लोग पार्टी के लिए तैयार हो जाते हैं। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- बहुत ही अजीब लग रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा है- पूरी फैमिली कुछ ज्यादा ही कैजुअल है कि शादी के दिन भी इतना कैजुअल लुक ले रखा है। इसके अलावा कई लोगों ने कहा है कि आमिर खान लेडीज पायजामा पहनकर चले आए हैं।
कोर्ट मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी
आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। दोनों की ये शादी आज दोपहर को 2 से 4 बजे के बीच होगी। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद ये कपल एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करने वाला है, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
खबर है कि इरा और नुपुर सोशल मैरिज राजस्थान के उदयपुर में करेंगे। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड सोशल मैरिज का आयोजन आगामी 8 जनवरी 2024 को उदयपुर में किया गया है। इसके बाद दोनों आगामी 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications