Trivia: आमिर खान की वो फिल्म जिसे देख यूरोपियन मॉब ने घेर लिया, खुद बताया मंजर

Aamir Khan: साल 2001 में आमिर खान की फिल्म लगान आई रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आमिर खान ने ही प्रोड्यूस किया था। डायरेक्ट इसे आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इस फिल्म ने अपने बजट से करीबन दोगुना कलेक्शन किया। फिल्म उस साल ऑस्कर के लिए भी भेजी गई थी। इतना ही नहीं, लगान कुछ थिएटर में लगातार कई महीनों तक लगी रही थी।

सालों बाद एक इवेंट में आमिर खान ने ऐसे ही एक किस्सा सुनाया। जब लगान यूरोप के एक थिएटर में 6-8 महीन से लगी हुई थी। शो भी हाउसफुल चल रहे थे। लेकिन जब वो थिएटर में पहुंच तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। क्या है पूरा मामला आप इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Aamir Khan surrounded By European mob

बीते दिनों आमिर खान एबीपी नेटवर्क के एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्विट्जरलैंड का किस्सा बताया। आमिर ने कहा, मैं स्विटजरलैंड में था और वहां लगान 6 महीने से चल रही थी। मैं उसी इलाके में शूटिंग कर रहा था। डिस्ट्रीब्यूटर को पता चला उसने मुझे रिक्वेस्ट किया कि आप थिएटर आइए। यहां एक क्वेश्चन आंसर सेशन कर लीजिए। क्योंकि पिक्चर 6 महीने से चल रही है। मैं गया थिएटर वो बहुत खुश हुआ। शो हाउसफुल था, जितने दर्शक बाहर थे उतने ही अंदर थे। स्क्रीनिंग शुरू हुई और मैं प्रोजेक्शन रूम में चला गया। बता दें, प्रोजेक्शन रूम से ही फिल्म चलाई जाती हैं। यहीं पर थिएटर का पूरा कंट्रोल होता है।

ख़ैर आमिर ने आगे कहा, मैं हमेशा ये करता रहता हूं। अंदर जाकर साउंड चेक करता हूं कि बराबर है कि नहीं या बाकी सबकुछ सही चल रहा है। वहां के प्रोजेक्शनिस्ट जो लोकल बंदा था, उसने मुझे कहा मैं बहुत सारे स्टार्स देखें हैं यहां। क्योंकि मैं 25 सालों से हूं। बड़ी बड़ी यूरोपिन और अमेरिकन फिल्में लगी हैं यहां। लेकिन ऐसा रिस्पॉन्स मैंने आजतक नहीं देखा। क्योंकि मेरी बाहर काफी मॉबिंग हो गई थी।

आमिर ने आगे कहा, प्रोजेक्शनिस्ट ने कहा जब मैं ये फिल्म चलाता हूं। पहली बार मुझे ये लगा कि कुछ गड़बड़ है। क्योंकि नीचे से कुछ आवाजें आ रही थीं पब्लिक की। मैंने कभी नहीं सुना कि लोग हंस रहे हैं, चिल्ला रहे हैं। उसने कहा ये मेरे करियर की पहली फिल्म है, जिसमें स्क्रीन में जितना चिल्ला रहे हैं उतना ही ऑडियंस भी चिल्लाती है। मैंने कभी ऑडियंस का ऐसा रिएक्शन नहीं देखा। ये पूरी यूरोपियन ऑडियंस थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+