ये है सुपरस्टार आमिर खान के हैंडसम बेटे जुनैद! साउथ की खबसूरत बाला संग जल्द आ रही है फिल्म
Aamir Khan son: कई सेलेब्स के बच्चे अकसर वही प्रोफेशन चुनते हैं, जो उनके पेरेंट्स ने चुना। यानी कि बॉलीवुड। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी अब उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। जुनैद यशराज फिल्म्स के साथ अपने मोस्ट अवेटेड डेब्यू की तैयारियां कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जुनैद के अगले प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। ऐसे में जुनैद काफी चर्चा में बने हुए हैं।
कौन होगी आमिर के बेटे की हीरोइन
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जुनैद की अगली अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस फिल्म की हीरोइन कौन होगी। तो आपको बता दें कि एक्टर के बेटे साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत बाला साई पल्लवी के साथ नजर आने वाले हैं।

लव स्टोरी में आएंगे नजर
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जुनैद की YRF की पहली फिल्म के बाद यह उनका अगला प्रोजेक्ट होगा। सुनील पांडे के निर्देशन में बन रही ये फिल्म लव स्टोरी बताई जा रही है।
खुशी कपूर के संग लगे कयास
कुछ समय पहले खबर आई थी कि जुनैद तमिल हिट 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ अभिनय करने जा रहे हैं। ख़ुशी ओटीटी पर द आर्चीज़ से डेब्यू कर रही हैं।
कब शुरू होगी शूटिंग?
'लव टुडे' का रीमेक एक बड़ा ऑफर है और जुनैद और ख़ुशी के शामिल होने से ये भी बड़ा हो गया है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा
बता दें, 'लव टुडे' एक 2022 तमिल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो प्रदीप रंगनाथन ने लिखी और डायरेक्ट भी की है। इसमें प्रदीप रंगनाथन के साथ इवाना, रवीना रवि, योगी बाबू, सत्यराज और राधिका सरथकुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications