पता चल गई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की कहानी, रिलीज से पहले ही सबकुछ आया सामने
Aamir Khan Sitare Zameen Par: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' एक सुपरहिट मूवी साबित हुई थी। इस फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर आमिर खान थे। उनके साथ इस फिल्म में दर्शील सफारी ने अहम किरदार निभाया था। अब इस फिल्म के सीक्वल सितारे जमीन पर को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
'सितारे जमीन पर' की जबरदस्त कहानी
17 साल बाद फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल, 'सितारे जमीन पर' रिलीज होने वाली है जिसे लेकर लोगों को ढेरों उम्मीदें हैं। आमिर खान ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपकमिंग फिल्म की कहानी और इसकी स्टारकास्ट को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।

दर्शील सफारी और आमिर खान करेंगे कमबैक
अमोल गुप्ते की लिखी फिल्म 'तारे जमीन पर' में दर्शील सफारी ने ईशान का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे और उसके टीचर की थी। वहीं अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' में भी आमिर खान और दर्शील सफारी साथ में नजर आने वाले हैं। इन दोनों के साथ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी।
स्पैनिश फिल्म 'चैम्पियंस' की रीमेक है फिल्म
आपको बता दें कि आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' स्पैनिश फिल्म 'चैम्पियंस' की रीमेक है। फिल्म 'चैम्पियंस' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि बौद्धिक विकलांग लोगों की एक टीम ने 1999 और 2014 के बीच 12 चैम्पियनशिप जीते थे।
'ये एक इमोशनल मूवी है जो रुला देगी'
हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए जब आमिर खान से उनकी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये एक इमोशनल मूवी है जिसे देखने के बाद आप रोने लगेंगे। आमिर खान ने कहा कि वह लोगों को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देना चाहते हैं। ऐसे में वह जमकर मेहनत कर रहे हैं और मूवी की हर चीज पर गौर कर रहे हैं।
25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान ने इंटरव्यू में कहा- 'तारे जमीन पर' फिल्म में ईशान अकेला था। टीचर उसकी मदद कर रहा था लेकिन इस फिल्म में कठिन चुनौतियों से जूझ रहे 10 लोग हैं, जो एक सामान्य आदमी की मदद करते हैं। जानकारी के अनुसार 'सितारे जमीन पर' के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं। वहीं आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव इसके प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications