आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को फिर झटका, अब Netflix ने डील की कैंसिल, नहीं मिल रहे ओटीटी खरीदार!

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई थी। ट्विटर पर फिल्म का बॉयकॉट ट्रेड कर रहा था, जिसके बाद आमिर ने मीडिया के सामने आकर लोगों से फिल्म देखने की अपील की, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, जिसकी उम्मीद खुद आमिर खान को भी नहीं होगी। वहीं अब कंडीशन यहां तक आ गई कि बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद आमिर खान की फिल्म के लिए कोई ओटीटी खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं।

11 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

11 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक होने माना जा रहा था, लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर निकली। रिलीज के बाद से फिल्म सिनेमाघरों में संघर्ष कर रही है और 11 दिनों तक फिल्म ने महज 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जिसका पूरा बिजनेस 60 से 70 करोड़ रुपये के बीच का अनुमान लगाया जा रहा है। बॉयकॉट ट्रेंड ने आमिर की उम्मीदरों को बुरी तरह से धो दिया। इस बीच अब फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होना भी मुश्किल लग रहा है।

ओटीटी पर फिल्म देखना नहीं होगा आसान

ओटीटी पर फिल्म देखना नहीं होगा आसान

जैसा कि आजकल होता है कि फिल्मों के रिलीज होने के बाद उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाता है, लेकिन आमिर खान के फैंस के लिए लाल सिंह चड्ढा ओटीटी पर देखना इतना आसान नहीं होता नजर आ रहा है। फिल्म को शुरू में इसकी थिएटर रिलीज के छह महीने बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाना था, लेकिन अब लगता है कि ओटीटी पर फिल्म का इंतजार करने वाले लोगों के लिए यह सिर्फ इंतजार बनकर ही रह जाएगा।

नेटफ्लिक्स ने डील को कर दिया कैंसिल

नेटफ्लिक्स ने डील को कर दिया कैंसिल

ऐसा इसलिए कि एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद आमिर खान की फिल्म के लिए कोई ओटीटी खरीदार नहीं हैं। फिल्म का बुरा हाल देखकर नेटफ्लिक्स ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। यानी की फिल्म की डील से नेटफ्लिक्स पीछे हट गया है। सूत्रों की मानें तो नेटफ्लिक्स ने आमिर की फिल्म के साथ हुई डील को कैंसिल कर दिया है।

आमिर की फिल्म की डील से पीछे हटा नेटफ्लिक्स

आमिर की फिल्म की डील से पीछे हटा नेटफ्लिक्स

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने अपनी फिल्म के लिए रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में चुना था, क्योंकि वह अपनी फिल्म के लिए ग्लोबर पुश चाहते थे। सूत्र अनुसार आमिर ने 150 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े के साथ बातचीत शुरू की। और रिलीज के पूरे छह महीने बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की बात हुई थी। नेटफ्लिक्स ने आखिरकार 50 करोड़ रुपये में एक सौदे की पेशकश की। आमिर ने 125 करोड़ रुपए में फिल्म को पिच करना जारी रखा। अब हालात बदल चुके हैं, ऐसे में नेटफ्लिक्स ने बातचीत के साथ आगे नहीं बढ़ने और पीछे हटने का फैसला किया है।

अब बचा सिर्फ एक विकल्प

अब बचा सिर्फ एक विकल्प

अब यह कहा जा रहा है कि फिल्म के पास वूट के अलावा अपनी डिजिटल रिलीज के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है, जिसका स्वामित्व वायकॉम 18 स्टूडियोज के पास है, जो आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ लाल सिंह चड्ढा के सह-निर्माता हैं।

'अगर मोदी जी के कहने से पिक्चर चलती तो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर उनकी खुद की बायोपिक होती'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+