Aamir Khan:'16 साल तक रहे साथ..', रीना दत्ता से शादी को लेकर आमिर खान ने खोला सबसे बड़ा राज
Aamir Khan: अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की। अमिर खान ने अपनी पहली शादी के बारे में बताया कि उन्होंने रीना दत्ता से भागकर शादी की थी और वो उनके साथ 16 साल तक साथ रहे थे। आमिर खान ने रीना दत्ता और किरण राव के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बातचीत की।
आमिर खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बन रहते है। हाल ही में, अब आमिर खान ने पहली रीना दत्ता और किरण राव से शादियों के बारे में सबसे बड़ा राज खोला। आमिर खान (Aamir Khan) ने यह राज इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में खोला है। इस दौरान आमिर खान ने अपनी दोनों पत्नियों की तारीफ भी की।

घर से भागकर की थी शादी
इस दौरान आमिर खान ने बताया कि दोनों पत्नियों से अलग होने के बाद भी हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। अपने इंटरव्यू में आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी को लेकर बताया कि, 'रीना और मैं 16 साल तक एक साथ शादी में रहे थे। यह एक भागकर की गई शादी थी, हमने घर से भागकर शादी की थी।'
रीना और किरण दोनों अद्भुत महिलाएं
अपनी दोनों शादियों के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते इन लोगों के साथ थे। दोनों, रीना और किरण बहुत अद्भुत महिलाएं हैं। इन दोनों महिलाओं के साथ मैंने जीवन बिताया है और इन दोनों ने मुझे बहुत कुछ दिया है।' दोनों पत्नियों से अलग होने के बाद भी वो एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।
किरण-रीना परिवार के बहुत क्लोज
भले ही आमिर खान का किरण और रीना से तलाक हो गया हो, लेकिन उनके रिश्ते में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आया। आमिर खान ने कहा, 'हमारा तलाक हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान और प्यार नहीं रखते। हो सकता है कि हम अपने रिश्ते में आगे बढ़ गए हों, लेकिन मैं किरण और रीना और उनके परिवारों के लिए बहुत सम्मान करता हूँ।'
रीना और किरण के परिवार के बहुत क्लोज हूं
आमिर खान ने आगे कहा कि वास्तव में, मैं किरण और रीना के परिवार के बहुत क्लोज हूं। बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में शादी रचाई थी। 16 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद, आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी रचाई। हालांकि, साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया।
आमिर को मिले कई पुरस्कार
आमिर ने अपने फ़िल्मी करियर के बारे में भी बात की। बता दें कि 30 सालों के करियर में आमिर खान को पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उनके योगदान में कयामत से कयामत तक, सरफरोश, अंदाज़ अपना अपना, तारे ज़मीन पर जैसी प्रतिष्ठित फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications