आमिर खान ने रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज को लेकर कही ऐसी बात, करीना कपूर के भी उड़े होश

जब करण जौहर ने आमिर खान से रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज के बारे में पूछा, तो उन्होंने कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया।

मुंबई, 4 अगस्तः बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक तरफ जहां कई लोग आमिर खान की इस फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए कह रहे हैं वहीं कई सेलेब्स आमिर खान के सपोर्ट में भी उतरे हैं। इन्हीं सबके बीच आज इस फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लीड हीरो आमिर खान और लीड हीरोइन करीना कपूर खान फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करण हमेशा की तरह इस एपिसोड में ही आमिर खान और करीना कपूर से कई तरह के सवाल पूछते नजर आएंगे। वहीं जब करण ने आमिर से रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज के बारे में पूछा, तो उन्होंने कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया।

थर्स्टी फोटोज को लेकर करण जौहर ने किए सवाल

थर्स्टी फोटोज को लेकर करण जौहर ने किए सवाल

चैट शो के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर ने करीना कपूर खान से पूछा कि वो थर्स्टी फोटोज को देखने के लिए कौन-सा इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करती हैं? तभी आमिर ने बीच में ही इस बात को रोक दिया और थर्स्टी फोटोज का मतलब पूछा। आमिर खान ने कहा- ये क्या होता है? आमिर के इस सवाल के बाद करण और करीना दोनों जोर से हंसने लगे।

आमिर खान ने कहा- बड़ा अजीब है सवाल

करण और करीना को हंसते देख आमिर खान पूछते हैं कि क्या उन्होंने अजीब सवाल पूछ लिया? इस पर करण जवाब देते हैं- ये सेक्सी की तरह है, थर्स्ट ट्रैप्स। इसके बाद आमिर खान ने कहा- सेक्सी फोटोज? उन्हें आजकल थर्स्टी फोटोज कहा जाता है? करण ने तुरंत जवाब दिया- जैसे तुम किसी के लिए प्यासे हो। तभी करीना बोलती हैं- रणवीर सिंह।

आमिर का रणवीर की फोटोज पर रिएक्शन

आमिर का रणवीर की फोटोज पर रिएक्शन

इसी बीच करण जौहर तुरंत आमिर खान से पूछते हैं- क्या उन्होंने रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज देखी हैं। क्या तुम्हें उसकी थर्स्टी फोटोज पसंद आईं। इस सवाल के जवाब में आमिर खान कहते हैं- हां, मैंने देखी हैं। उनकी बॉडी बहुत अच्छी है। मुझे लगा कि ये उनका काफी बोल्ड अवतार है। 'कॉफी विद करण 7' में आज आमिर खान और करीना कपूर खान मेहमान बनकर पहुंचेंगे। ये एपिसोड आज रात 7 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

रणवीर की न्यूड फोटोज ने मचाया था बवाल

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। उनके इस न्यूड फोटोशूट पर काफी हंगामा मच गया था। आज भी सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां उनकी इन तस्वीरों की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कह रहे थे वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे। रणवीप सिंह के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई थी।

11 अगस्त को रिलीज होगी आमिर की नई फिल्म

जानकारी के अनुसार आमिर खान आखिरी बार स्क्रीन पर साल 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान लीड हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी। इसमें साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोना सिंह भी हैं। फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+