Laal Singh Chaddha: फिल्म के प्रीव्यू के बाद रोने लगे आमिर खान, साउथ स्टार्स ने पोंछे आंसू, देखें वीडियो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रीव्यू किया। साथ ही आमिर की जमकर तारीफ की।

मुंबई, 16 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों एक्टर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान की इस फिल्म को साउथ सिनेमा के मशहूर सितारे काफी पसंद कर रहे हैं। जिसकी खुशी एक्टर से छिपाए नहीं छिपी।

साउथ सितारों के लिए लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल प्रीव्यू

साउथ सितारों के लिए लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल प्रीव्यू

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच भले ही तनाव की कितनी भी खबरें आती रहें। लेकिन, दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक दूसरे के काम की तारीफ करने से बिल्कुल भी नहीं झिझकते। हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रीव्यू हुआ जिसमें साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक पहुंचे।

चिरंजीवी ने की आमिर खान की तारीफ

चिरंजीवी ने की आमिर खान की तारीफ

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को देखने के बाद वहां मौजूद मेगा स्टार चिरंजीवी खुद को आमिर खान की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। चिरंजीवी से मिली सराहना से आमिर खान इतने इमोशनल हो गए कि आंखों से आंसू छलक गए, और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आमिर खान की ये अपकमिंग फिल्म यकीनन हमेशा की तरह फैंस के होश उड़ाने वाली है।

आमिर खान की आंखें हुई नम

आमिर खान की आंखें हुई नम

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, फिल्म देखने के बाद चिरंजीवी ने किस तरह आमिर खान को गले लगाकर फिल्म की जमकर तारीफ की। जिस पर भावुक हुए आमिर खान ने अपने आंसू पोछते हुए मेगा स्टार अभिवादन किया। इस दौरान सुपरस्टार नागार्जुन ने भी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे। फिल्म खत्म होने के बाद इन सभी ने काफी देर आपस में बातचीत की।

चिरंजीवी ने शेयर की वीडियो

चिरंजीवी ने शेयर की वीडियो

इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान साउथ के फेमस निर्देशक एसएस राजामौली, सुपस्टार नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य भी मौजूद थे। जिन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। आमिर खान के साथ की फिल्म प्रीव्यू के दौरान बिताए ये खास पल को खुद चिरंजीवी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से शेयर किया है।

चिरंजीवी ने लिखा पोस्ट

इस वीडियो को शेयर कर चिरंजीवी ने कैप्शन पर लिखा कि, 'कुछ साल पहले जापान के एयरपोर्ट @kyoto पर मेरे प्रिय मित्र आमिर खान से हुई अचानक मुलाकात के चलते मैं उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन पाया। मैं आमिर खान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे घर पर स्पेशल प्रीव्यू रखा'।

इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म

इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म में आमिर खान एक बार फिर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि एक्टर इस बार फैंस का दिल जीत पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+