क्या आमिर खान के भांजे इमरान खान को तलाक दे चुकी हैं अवंतिका? पत्नी के इस पोस्ट से सामने आई सच्चाई
आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले काफी वक्त से अपनी पत्नी अवंतिका मलिक अलग रह रहे हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी अवंतिका ने सोशल मीडिया पोस्ट से तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है।
Avantika Malik Post On Divorce: बॉलीवुड के पूर्व एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले लंबे समय से अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। जिसके बाद कपल को लेकर तलाक की खबरें सामने आने लगी थी। इसी बीच एक्टर की पत्नी अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से तलाक की चर्चाएं तेज हैं।

मरान और अवंतिका के तलाक की चर्चा तेज
दरअसल, इमरान खान की पत्नी अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा - 'उसके लिए तलाक ही बेस्ट था.' इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा, बस ऐसे ही कह रही हूं।' अब अवंतिका ने ऐसा क्यों लिखा इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन, इस पोस्ट से दोनों की तलाक की अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

पत्नी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि इमरान खान और पत्नी अवंतिका की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अवंतिका के पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने ये कंफर्म कर दिया है कि इमरान को तलाक देने का वह मन बना चुकी हैं। फिलहाल फैंस उनके इस पोस्ट से काफी हैरान हैं और लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे इमरान
हाल ही में इमरान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ स्पॉट किए गए थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए। वीडियो में जिस तरह से दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे उसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं होने लगी। वहीं फैंस कयास लगा रहे थे कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है।
लंबे समय से चल रही अफेयर की चर्चा
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि, इमरान खान और लेखा वाशिंगटन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैँ। दोनों की लंबे समय से बातचीत हो रही थी। इतना ही नहीं इमरान खान ने लेखा को अपने घर के पास एक फ्लैट दिलाया था। कहा जाता है कि दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था जो कि पत्नी अवंतिका को पसंद नहीं था।

इमरान और अवंतिका की शादी
10 जनवरी 2011 को इमरान खान और अवंतिका मलिक ने सात फेरे लिए थे। ये दोनों स्कूल से एक दूसरे को जानते थे। 9 जून 2014 को अवंतिका ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन शादी के आठ साल बाद साल 2019 से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी थी। बता दें कि, इमरान खान ने 'जाने तू या जाने ना', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है और अब उन्होंने डायरेक्टर की तरफ रुख कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications