आमिर खान और किरण राव ने फैमिली प्रेशर की वजह से की थी शादी, एक साल लिव-इन में रहा कपल, सालों बाद हुआ खुलासा
Aamir Khan Kiran Rao: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इस बीच किरण राव ने एक बार फिर अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
किरण राव कई सारे इंटरव्यूज के दौरान आमिर खान संग रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने 'शी द पीपल' संग बातचीत में अपने रिश्ते से जुड़े कई राज खोले हैं। किरण राव ने बताया है कि वह आमिर खान संग शादी से एक साल पहले तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे और दोनों एकसाथ काफी खुश थे।

किरण राव ने कहा कि, 'आमिर और मैं शादी से पहले एक साल तक साथ रहे। हम और ज्यादा समय तक साथ रहना चाहते थे, लेकिन माता-पिता चाहते थे की हम शादी करके साथ रहें। शादी एक खूबसूरत चीज है पर लोग इस बात को नजर अंदाज कर देते हैं कि इन स्थितियों में महिलाओं को अक्सर कम समय मिलता है।'
किरण राव ने आगे कहा कि, 'शादी आपको बहुत सी बेहतरीन चीजें देती है। लेकिन हमेशा ही महिला से ज्यादा उम्मीद की जाती है कि वह काम भी करे और पूरे घर को भी संभाले। महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वह हमेशा परिवार वालों और पति के साथ फ्रेंडली रहें। लेकिन मैं मैं स्वतंत्र रूप से जीना चाहती थी और अपना खुद का होना चाहती थी।'
जब किरण राव से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी तलाक से डर नहीं लगा तो उन्होंने कहा कि, 'इसके बारे में सोचने के लिए काफी वक्त लिया और इसलिए कोई डर नहीं लगा। मैं और आमिर आज भी एक दूसरे के बेहद करीब हैं। तलाक के बाद भी हमारे बीच चीजें नहीं बदली हैं।' बता दें, आमिर खान ने दो शादियां की थी। एक्टर की पहली पत्नी रीना दत्ता हैं और साल 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी शादी साल 2005 में किरण राव से हुई।












Click it and Unblock the Notifications