आमिर खान की एक्स वाइफ की फिल्म की जबरदस्त चर्चा! जानिये लोगों को कैसी लगी laapata Ladies

Laapataa Ladies: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म लापता लेडीज बीते लंबे समय से जबरदस्त चर्चा में थी। फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर भी फिल्मी दुनिया के कई सितारों का मेला सा लगा था। अब रिलीज होने के बाद फिल्म के रिव्यू भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं।

लापता लेडीज की कहानी एक समाज की ऐसी प्रथा पर आधारित है, जिसके काफी दुष्प्रभाव हैं। फिल्म के जरिये घूंघट प्रथा पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की गई है। एक ऐसे सच को दिखाया गया है, जो प्रथा कम और बेवकूफी ज्यादा जान पड़ती है।

 Laapataa Ladies

दुल्हन की विदाई से कहानी शुरू होती है और फिर स्टेशन पर ही दुल्हन की अदला-बदली हो जाती है। दुल्हन जब स्टेशन से लापता होती है तो यहीं से दिलचस्प कहानी की शुरुआत होती है। अब चलिये बात करते हैं फिल्म के फर्स्ट शो को देखने के बाद लोगों को फिल्म कैसी लगी?

फिल्म देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि कल हम किरण राव की मनमोहक लापता लेडीज का अनुभव करेंगे। हिंदी सिनेमा के लिए बहुत अच्छा समय है। एक ने लिखा कि लापता लेडीज मनोरंजन और हास्य से भरपूर एक शानदार फिल्म है। एक ऐसी फिल्म है, जो आपका दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+