आर्थिक तंगी के चलते शादी नहीं कर पा रहे आमिर खान के भाई फैसल, बोले- इतना पैसा नहीं कि...

मुंबई, 25 अगस्त: आमिर खान के भाई एक्टर फैसल खान फिल्मी परिवार से आने के बावजूद बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना सके। ऐसे में वो अक्सर खबरों से दूर ही रहते हैं। हालांकि अब लंबे समय बाद उनकी फिल्मों में वापसी हो रही है तो फैसल इन दिनों चर्चा में हैं। फैसल ने कहा है कि उनके पास बहुत सीमित पैसे हैं और उनके शादी ना करने की भी यही वजह है। फैसल ने कहा कि उन्होंने इतना नहीं कमाया कि बीवी या गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए घर का खर्च उठा सकूं।

बीवी का खर्च नहीं उठा सकता

बीवी का खर्च नहीं उठा सकता

एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी को लेकर बात करते हुए फैसल ने कहा, मेरे शादी ना करने की वजह ये है कि मैंने एक पत्नी का खर्च उठाने के लिए काफी पैसा नहीं कमाया है। इसीलिए मेरी कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं है क्योंकि एक गर्लफ्रेंड या बीवी को 'अफोर्ड' करना एक महंगा मामला है। फिलहाल तो पैसे नहीं हैं लेकिन मेरी फिल्म हिट हो जाएगी तो मैं एक लड़की की तलाश करूंगा।

आमिर खान के तलाक पर नहीं करूंगा कमेंट

आमिर खान के तलाक पर नहीं करूंगा कमेंट

आमिर खान और किरण राव के हाल ही में अलग होने के ऐलान को लेकर हुए सवाल पर फैसल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता इस पर कुछ कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा और ना ही उन्हें कोई सलाह दे सकता हूं। मैं किसी की निजी जिंदगी में बोलने वाला कोई नहीं होता हूं। उनकी जिंदगी है और वो जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है।

फिल्मों में वापसी कर रहे हैं फैसल

फिल्मों में वापसी कर रहे हैं फैसल

फैसल खान 'फैक्ट्री' से कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म के वह एक्टर भी हैं और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ये फिल्म अपनी अम्मी और आमिर खान दोनों को दिखाई है। दोनों को फिल्म पसंद आई। आमिर ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है। फैसल ने कहा कि उनकी मां का सपना था कि वो निर्देशक बने, फिल्म फैक्ट्री से उनकी मां का ये सपना पूरा हो रहा है। बता दें कि 2000 के आसपास आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान ने कई फिल्मों में काम किया था। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान के साथ साल 2000 में आई फिल्म मेला की हुई थी। ये फिल्म चल नहीं पाई थी और धीरे-धीरे फैसल फिल्मों से गायब हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+