आमिर खान के 30 साल के बेटे जुनैद ने बदला अपना लुक, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों की खुली रह गई आंखें

Aamir khan Son Junaid: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी पापा की तरह बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 39 साल हो चुके हैं। वहीं अब उनके बेटे जुनैद खान भी इस इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद खान यशराज फिल्म्स की मूवी 'महाराज' के साथ बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे। इस बीच जुनैद का एक लेटेस्ट फोटोशूट सोशोल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जुनैद खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेट जुनैद ने 6 साल तक थिएटर में एक्टिंग की है। कई साल तक एक्टिंग सीखने के बाद अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं खबर है कि बेटे जुनैद की पहली फिल्म में आमिर खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

junaid khan

जुनैद खान का लेटेस्ट फोटोशूट
आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर सीनियर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने शेयर किया है। इस फोटो में ऑलिव ग्रीन कुर्ता पहने जुनैद बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। जुनैद की इस फोटो को शेयर करते हुए अविनाश गोवारिकर ने कैप्शन में लिखा है- जैसा पिता वैसा बेटा... परफेक्शन या ईजीस्वैग।

लोगों ने जुनैद को कही ऐसी बातें
जुनैद खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाह, यार आमिर खान का बेटा, ये तो कमाल का लग रहा है। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जुनैद ने तो अपना लुक पूरा बदल लिया है। कुछ लोगों ने तो कहा है कि जुनैद बिल्कुल अपने पापा आमिर खान की कार्बन कॉपी लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+