'मेरे टैक्स का पैसा कहां जा रहा है?' मुंबई की सड़कों की हालत देख BMC पर भड़कीं अहाना कुमरा
बीएमसी के काम पर अब आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री अहाना कुमरा ने भी नगर निगम पर सवाल खड़े किए हैं।
Aahana Kumra: इन दिनों देश के हर कोने में बारिश ने हाहाकार मचा रखी है। जिसकी वजह से कई लोग अपने घर से बेघर होने पर मजबूर हो गए हैं। वहीं हर साल मुसलाधार बारिश से मुंबई की सड़कों का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में सड़कों की हालत देखकर अभिनेत्री अहाना कुमरा ने भी नगर निगम पर निशाना साधा है।
हाल ही में मुंबई की सड़कों की खराब स्थिति देखकर अभिनेत्री अहाना कुमरा का गुस्सा फूटा। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर सरकार को टैक्स देने वाले लोगों के पैसों के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि कई ट्वीट्स के सरकार की इस गैर जिम्मेदार हरकत पर जमकर निशाना साधा।

बीएमसी और मुंबई, महाराष्ट्र की विधायक भारती लवेकर को अपने ट्विटर पर टैग करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि, 'बॉम्बे की सड़कें हमारे टैक्स के लायक नहीं हैं। यह हमारी मेहनत की कमाई है, जो भ्रष्ट राजनेताओं के पोस्टर लगाने में जा रही है। हम उनकी महंगी कारों, महंगे घरों, जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए पैसे भरते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर मेरे टैक्स का पैसा जा कहां रहा है।'
Bombay roads don’t deserve our taxes! That’s our hard earned money going into putting posters of the corrupt politicians! We pay for their expensive cars! Expensive houses! Z plus security! Where is my tax money going!? @mybmc @LavekarBharati !? Why is andheri in such shambles!!
— Aahana Kumra ❤︎❤︎🐣 (@AahanaKumra) July 22, 2023
अहाना कुमरा यहीं नहीं रूकी उन्होंने अपने अगले ट्वीट पर लिखा, अब बहुत हुआ। हमें बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। हमें बेहतर सड़कों की जगह पत्थर वाली सड़कें देखने को मिलती हैं। जहां हमारा चलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां हम गाड़ी भी नहीं चला सकते। हम अपंग हैं क्योंकि आप लोग बहुत भ्रष्ट हैं। बीएमसी कुछ बेहतर करो। अपने पोस्टर लगाने से बेहतर करो।' एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में खराब सड़कों की वजह से लोगों हो रही परेशानी का जिक्र किया। फिलहाल एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
Bombay roads don’t deserve our taxes! That’s our hard earned money going into putting posters of the corrupt politicians! We pay for their expensive cars! Expensive houses! Z plus security! Where is my tax money going!? @mybmc @LavekarBharati !? Why is andheri in such shambles!!
— Aahana Kumra ❤︎❤︎🐣 (@AahanaKumra) July 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications