70th Filmfare Awards में लापता लेडीज का जलवा, सितारों के धमाल के बीच किसने जीते कौन से अवार्ड?
Filmfare Awards 2025 Complete List: अहमदाबाद के कंकरिया झील स्थित ईकेए एरीना में शनिवार को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव, 70वां फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन हुआ। इस शानदार समारोह की मेज़बानी बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने की। उनके साथ करण जौहर और मनीष पॉल ने भी शो को होस्ट किया। इस रात को और भी यादगार बनाने के लिए शाहरुख खान, कृति सैनन, सलमान और काजोल समेत कई सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इन सितारों के शानदार परफॉर्मेंस से शाम और भी यादगार बन गई।
इस साल का सबसे बड़ा विजेता रहा फिल्म 'लापता लेडीज', जिसने कुल 13 अवार्ड्स जीते और 'गली बॉय' के रिकॉर्ड के बराबर पहुँच गया। फिल्म ने बेस्ट फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा, फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट प्लेबैक सिंगर और बेस्ट कॉस्ट्यूम समेत कई प्रमुख पुरस्कार हासिल किए।

बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल पुरुष का अवार्ड इस बार अभिषेक बच्चन (I Want To Talk) और कार्तिक आर्यन (Chandu Champion) के बीच साझा हुआ। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट (Jigra) के नाम रहा। क्रिटिक्स की पसंद में बेस्ट एक्टर पुरुष के लिए राजकुमार राव (Srikanth) और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए प्रतिभा रंता (लापता लेडीज) चुनी गईं।
ये भी पढ़ें: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए! किंग में शाहरुख खान वो करेंगे, जिसे देख फैंस सीटी मारते नहीं थकेंगे
सहायक और डेब्यू अवार्ड्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड छाया कदम (लापता लेडीज) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुरुष का अवार्ड रवि किशन (लापता लेडीज) को मिला। बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब नितांशी गोयल (लापता लेडीज) और बेस्ट डेब्यू एक्टर पुरुष का अवार्ड लक्ष्य (Kill) को दिया गया। डेब्यू डायरेक्टर में कुणाल खेमू (Madgaon Express) और आदित्य सुहास जाम्भले (Article 370) को सम्मानित किया गया।
टेक्निकल और म्यूजिक अवार्ड्स
फिल्म 'लापता लेडीज' ने तकनीकी और संगीत अवार्ड्स में भी धमाल मचाया। बेस्ट म्यूजिक एल्बम, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, बेस्ट प्लेबैक सिंगर पुरुष (अरिजित सिंह) और बेस्ट लिरिक्स (प्रशांत पांडे) सहित कई अवार्ड्स इस फिल्म को मिले। बेस्ट साउंड डिजाइन का अवार्ड सुबाष साहू (Kill), बेस्ट वीएफएक्स का Redefine (Munjya), बेस्ट एडिटिंग शिवकुमार वी. पनिकर (Kill), और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी रफी मेहमूद (Kill) को मिला।
विनर्स की लिस्ट
मुख्य अवार्ड्स
- बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
- बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
- बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल पुरुष: अभिषेक बच्चन (I Want To Talk) और कार्तिक आर्यन (Chandu Champion)
- बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल महिला: आलिया भट्ट (Jigra)
क्रिटिक्स अवार्ड्स
- बेस्ट फिल्म: I Want To Talk (Shoojit Sircar)
- बेस्ट एक्टर पुरुष: राजकुमार राव (Srikanth)
- बेस्ट एक्ट्रेस महिला: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग और डेब्यू
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: छाया कदम (लापता लेडीज)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुरुष: रवि किशन (लापता लेडीज)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
- बेस्ट डेब्यू एक्टर पुरुष: लक्ष्य (Kill)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (Madgaon Express), आदित्य सुहास जाम्भले (Article 370)
तकनीकी अवार्ड्स
- बेस्ट स्क्रीनप्ले: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर और मोनल ठक्कर (Article 370)
- बेस्ट डायलॉग: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: सुबाष साहू (Kill)
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: राम संपथ (लापता लेडीज)
- बेस्ट वीएफएक्स: Redefine (Munjya)
- बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पनिकर (Kill)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रफ़ी मेहमूद (Kill)
- बेस्ट एक्शन: Seayoung Oh और Parvez Shaikh (Kill)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम: दर्शन जलान (लापता लेडीज)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा (Kill)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: Bosco-Caesar (Tauba Tauba, Bad Newz)
संगीत अवार्ड्स
- बेस्ट म्यूजिक एल्बम: राम संपथ (लापता लेडीज)
- बेस्ट लिरिक्स: प्रशांत पांडे (लापता लेडीज)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर पुरुष: अरिजित सिंह (लापता लेडीज)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर महिला: मधुबंती बागची (Stree 2)
- आरडी बर्मन अवार्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: अचिंत ठक्कर (Jigra, Mr & Mrs Mahi)
स्पेशल अवार्ड्स
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: ज़ीनत अमान और श्याम बेनेगल (पोस्टह्यूमस)
ये भी पढ़ें: Emmy Awards 2025: इस बार एमी अवार्ड्स में रहा किन शोज का जलवा? किसने जीता कौन सा अवार्ड?
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications