Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Emmy Awards 2025: इस बार एमी अवार्ड्स में रहा किन शोज का जलवा? किसने जीता कौन सा अवार्ड?

Emmy Awards 2025 Winners List: लॉस एंजेलिस में सितारों से सजी शाम, रेड कार्पेट पर चमकते ग्लैमर और बेहतरीन परफॉर्मेंस का जश्न...! इन सब ने मिलकर 2025 Primetime Emmy Awards को यादगार बना दिया। इस साल अवॉर्ड शो ने दर्शकों को चौंकाया भी और खुश भी किया। कई दिग्गज नामों को पीछे छोड़ते हुए नई कहानियों और नए चेहरों ने जीत का परचम लहराया।

HBO Max के मेडिकल ड्रामा The Pitt ने ड्रामा कैटेगरी में अपना जलवा दिखाया, Netflix की इंटेंस ब्रिटिश सीरीज़ Adolescence ने लिमिटेड सीरीज़ में धूम मचाई और Apple TV+ की कॉमेडी The Studio ने हंसी के साथ-साथ बड़े अवॉर्ड्स पर कब्ज़ा कर लिया। इस साल का Emmy साफ कर गया कि दर्शक अब ताजगी भरी कहानियों और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।

Emmy Awards 2025 Winners List

लोग यह जानने को उत्सुख हैं कि किस कैटेगरी में किसने अवार्ड जीता है। तो चलिए हम आपकी दुविधा कम कर देते हैं और आपको बताते हैं कि किस सेक्शन का अवार्ड किसके नाम हुआ है। यहां Emmy Award Winners की पूरी लिस्ट दी गई है...
ये भी पढ़ें: GST Rate: सुबह ब्रश करने से रात के खाने तक—22 तारीख से क्या-क्या चीजें हो जाएंगी सस्ती, हर एक सामान की लिस्ट

ड्रामा कैटेगरी (Drama Category)

Best Drama Series: The Pitt (द पिट)

Drama Lead Actor: Noah Wyle (नोआ वाइली), The Pitt

Drama Lead Actress: Britt Lower (ब्रिट लोअर), Severance

Drama Supporting Actor: Tramell Tillman (ट्रामेल टिलमैन), Severance

Drama Supporting Actress: Katherine LaNasa (कैथरीन ला नासा), The Pitt

Drama Writing: Dan Gilroy (डैन गिलरॉय), Andor

Drama Directing: Adam Randall (एडम रैंडल), Slow Horses

कॉमेडी कैटेगरी (Comedy Category)

Best Comedy Series: The Studio (द स्टूडियो)

Comedy Lead Actor: Seth Rogen (सेथ रोगन), The Studio

Comedy Lead Actress: Jean Smart (जीन स्मार्ट), Hacks

Comedy Supporting Actor: Jeff Hiller (जेफ़ हिलर), Somebody Somewhere

Comedy Supporting Actress: Hannah Einbinder (हैना इनबिंडर), Hacks

Comedy Writing: Seth Rogen (सेथ रोगन) और टीम, The Studio

Comedy Directing: Seth Rogen (सेथ रोगन) और Evan Goldberg (एवन गोल्डबर्ग), The Studio

लिमिटेड सीरीज़ और टीवी मूवी (Limited Series / TV Movie)

Best Limited Series: Adolescence (एडोलेसेंस)

Lead Actor: Stephen Graham (स्टीफन ग्राहम), Adolescence

Lead Actress: Cristin Milioti (क्रिस्टिन मिलियोटी), The Penguin

Supporting Actor: Owen Cooper (ओवेन कूपर), Adolescence

Supporting Actress: Erin Doherty (एरिन डोहर्टी), Adolescence

Writing: Jack Thorne (जैक थॉर्न) और Stephen Graham (स्टीफन ग्राहम), Adolescence

Directing: Philip Barantini (फिलिप बरनटीनी), Adolescence

टॉक और वेराइटी शो (Talk & Variety Shows)

Best Talk Series: The Late Show With Stephen Colbert (द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट)

Scripted Variety Series: Last Week Tonight With John Oliver (लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर)

Writing for a Variety Series: Last Week Tonight With John Oliver

Variety Special (Live): SNL50: The Anniversary Special (एसएनएल 50: द एनिवर्सरी स्पेशल)

रियलिटी शो (Reality Shows)

Reality Competition Program: The Traitors (द ट्रेटर्स)

अन्य अहम अवॉर्ड्स (Other Key Awards)

Supporting Actor (Limited/TV Movie): Owen Cooper (ओवेन कूपर), Adolescence

Supporting Actress (Limited/TV Movie): Erin Doherty (एरिन डोहर्टी), Adolescence

Writing for a Drama Series: Dan Gilroy (डैन गिलरॉय), Andor

इस साल की सबसे बड़ी जीत

The Pitt (ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट सीरीज़ और एक्टिंग अवॉर्ड्स)

Adolescence (लिमिटेड सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन, कई कैटेगरी में जीत)

The Studio (कॉमेडी कैटेगरी पर पूरी पकड़)

ये भी पढ़ें: Sansad Ratna Awards: सुप्रिया सुले, रवि किशन समेत 17 सांसदों को मिलेगा अवार्ड, आपके राज्‍य से कौन? देखें सूची

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+