'आदिपुरुष' के ये 7 'छपरी' डायलॉग्स सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, यूजर्स ने ऐसे निकाला अपना गुस्सा

Adipurush Chhapri Dialogues: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष गत 16 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही धमाकेदार ओपनिंग की घोषणा कर दी थी। फिल्म के एडवांस बुकिंग ने भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हालांकि फिल्म को रिलीज होने के बाद दर्शकों और समीझकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। जहां कुछ लोगों को फिल्म में प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे प्रभास की एक्टिंग बहुत ही दमदार लगी है वहीं लोगों को रावण बने सैफ अली खान बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं।

लोग इस फिल्म के सस्ते वीएफएक्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद कई दर्शक इसे मॉडर्न रामायण भी कह रहे हैं। फिल्म देख चुके कई दर्शक सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के डायलॉग्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्म में प्रभास की एक्टिंग तो बहुत अच्छी है, लेकिन वीएफएक्स और कई जगह पर डायलॉग काफी निराशाजनक साबित हो रहे हैं। फिल्म के कई डायलॉग्स पर यूजर्स ने नाराजगी भी जताई है।

adipurush

फिल्म 'आदिपुरुष' के छपरी डायलॉग्स
सोशल मीडिया पर कई यूजर फिल्म के डायलॉग्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मॉडर्न रामायण दिखाने के चक्कर में फैक्ट्स के साथ भी मेकर्स ने काफी छेड़छाड़ कर दी है और फिल्म छपरी डायलॉग्स से भरी हुई है। कई जगह पर ऐसा लगता है कि मेकर्स को शालीन भाषा का प्रयोग करना चाहिए था, लेकिन 'बाप और लंका लगा देंगे' जैसे शब्द सुनकर लोग काफी निराश हो रहे हैं। आइए आपको बताते हैं 'आदिपुरुष' के कुछ ऐसे ही छपरी डायलॉग्स के बारे में जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

1. फिल्म के एक सीन में, इंद्रजीत बजरंगबली की पूंछ में आग लगाने के बाद कहते हैं- 'जली ना? अब और जलेगी... बेचारा जिसकी जलती है, वही जानता है.'

2. बजरंगबली, इंद्रजीत से कहते हैं- कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की...

3. रावण का एक राक्षस सैनिक बजरंगबली को अशोक वाटिका में घूमते देख कहता है- 'तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने आ गया...'

4. बजरंगबली कहते हैं- जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे...

5. लक्ष्मण पर वार करने के बाद इंद्रजीत कहता है- 'मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेष नाग को लंबा कर दिया, अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है।

6. विभीषण एक सीन में लंकेश से कहते हैं - भैया... आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं।

7. लंकेश राघव के लिए कहते हैं- अयोध्या में तो वो रहता नहीं, रहता तो वो जंगल में है और जंगल का राजा शेर होता है....तो वो कहां का राजा है रे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+