इन 7 बॉलीवुड सेलेब्स के पास है सबसे महंगे घर, कीमत जान सुन्न पड़ जाएंगे आप
7 Bollywood Celebs Most Expensive Houses: बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन स्टार्स के पास मौजूद महंगी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक आपके होश उड़ा सकते हैं।
बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके पास बहुत ही ज्यादा महंगे घर मौजबद है जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के टॉप ऐसे एक्टर्स हैं जिनके पास सबसे महंगे घर हैं।

आइए आपको बताते हैं ऐसे 7 ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिनके पास सबसे महंगे घर है।
जाह्नवी कपूर
-हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के पास मुंबई के पॉश जुहू इलाके में एक शानदार तीन मंजिला अपार्टमेंट है। -4,000 वर्ग फुट का ये घर बहुत ही शानदार है। एक्ट्रेस के इस आलीशान घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है।
शाहिद कपूर
-शाहिद कपूर ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 60 करोड़ रुपए है।
-ये अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके के ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह 5,395 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमें तीन पार्किंग स्पेस हैं।
-ये अपार्टमेंट बांद्रा-वर्ली सी लिंक का शानदार व्यू देता है और अपने डिजाइन के साथ सबसे यूनिक है।
अक्षय कुमार
-अक्षय कुमार का आलीशान बंगला मुंबई के जुहू इलाके में समंदर किनारे मौजूद है।
-अक्षय कुमार के सी फेसिंग घर का इंटीरियर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने किया है।
-अक्षय कुमार के इस आलीशान घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है। इस शानदार बंगले में एक दमदार होम थिएटर भी है।
ऋतिक रोशन
-बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक शानदार तीन मंजिला प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
-समंदर किनारे स्थित ये आलीशान घर बहुत ही प्यारा व्यू देता है और इसमें एक शानदार डुप्लेक्स फ्लैट और कई अपार्टमेंट भी मौजूद हैं।
-इस घर की कीमत करीब 98 करोड़ रुपए है।
अमिताभ बच्चन
-बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिस बंगले में रहते हैं उसका नाम जलसा है। उन्हें ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने गिफ्ट किया था।
-ये दो मंजिला बंगला मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। जलसा 10,125 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
-इस आलीशान घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इस घर में अभिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
-दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के जन्म के बाद जिस नए घर में शिफ्ट हुए हैं वह सुपरस्टार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के काफी करीब है और मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाके बांद्रा में मौजूद है।
-रणवीर और दीपिका ने दो साल पहले इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट बुक किया था। इस नए अपार्टमेंट को खरीदने के लिए करीब 119 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
-दीपिका और रणवीर ने बिल्डिंग के16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर फ्लैट खरीदा है। अपार्टमेंट में कुल 11,266 वर्ग फुट का कारपेट एरिया है।
-साथ ही 1300 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव टेरेस भी है। इसके अलावा बिल्डिंग के अंदर 19 पार्किंग स्पेस है।
शाहरुख खान
-मुंबई में मौजूद बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का घर किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है।
-मुंबई के बांद्रा इलाके में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ सी फेसिंग बंगले मन्नत में रहते हैं।
-शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है।
-इसके साथ ही शाहरुख खान के पास दुबई में भी एक आलीशान विला है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है।












Click it and Unblock the Notifications