5G केस में जूही चावला को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने जुर्माना 20 लाख से घटाकर 2 लाख रुपये किए
5G केस में जूही चावला को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने जुर्माना 20 लाख से घटाकर 2 लाख रुपये किए
नई दिल्ली, 27 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को 5जी मुकदमा के मामले में राहत मिल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने गुरुवार (27 जनवरी) को एक्ट्रेस जूही चावला पर जुर्माना 20 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। जूही चावला के साथ-साथ दो अन्य वादियों पर भी पिछले साल एकल पीठ द्वारा 5जी मुकदमे में लगाए गए खर्च को 20 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के बेंच ने श में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दायर मुकदमे को खारिज करने के दौरान एकल न्यायाधीश द्वारा की गई कई टिप्पणियों को भी खारिज कर दिया था।

क्यों लगाया गया था जूही चावला पर जुर्माना
जूही चावला ने दिल्ली हाई कोर्ट की एकल-पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसने जून 2021 में भारत में 5G तकनीक की शुरुआत के खिलाफ उसके मुकदमे को खारिज कर दिया। एकल पीठ ने मुकदमे को खारिज करने के आदेश में कहा था कि यह प्रचार हासिल करने के लिए दायर किया गया था और जूही चावला सहित तीन वादियों पर "न्यायिक समय की बर्बादी" के लिए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

हाई कोर्ट ने कहा- हम जुर्माना माफ नहीं करेंगे, कम कर सकते हैं
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि हम जूही चावला पर लगाए गए जुर्माना को माफ तो कभी नहीं कर सकते हैं लेकिन इसे घटा जरूरत सकते हैं। हम इसे काफी हद तक कम कर देंगे लेकिन यह एक और शर्त के साथ आता है कि आपके क्लाइंट को एक सेलिब्रिटी मानते हुए और जनता में उसकी उपस्थिति है, उसे कुछ सार्वजनिक कार्य भी करना चाहिए।
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की खंडपीठ ने कहा कि उनकी छवि और स्थिति का उपयोग समाज द्वारा किसी अच्छे अभियान, अच्छे उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए।
Recommended Video

कोर्ट ने जूही चावला को दी ये नसीहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि वह (जूही चावला) दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के लिए एक प्रोग्राम कर सकती हैं। डीएसएलएसए उससे संपर्क करेगा और वे एक कार्यक्रम पर काम कर सकते हैं जिसमें वह शामिल हो सकती है और प्रचार कर सकती हैं। जूही चावला का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह अदालत द्वारा दिए गए सुझाव पर उनसे निर्देश मांगेंगे। सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह उससे बात करेंगे और उसे बताएंगे कि यह जीवन भर का अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications