करोड़ों की मालकिन ऐश्वर्या राय की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देख लेंगे तो नफरत हो जाएगी
Aishwarya Rai Flop Films: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भले ही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं लेकिन उनका बॉलीवु करियर काफी खराब रहा है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी जबरदस्त है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के फेमस बच्चन परिवार की बहू भी हैं।
ऐश्वर्या राय की करोड़ों की संपत्ति
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने एक मॉडल के तौर पर अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और आज भी वह फिल्मों और विज्ञापनों में अपना जलवा बिखेर रही हैं। ऐश्वर्या राय ने दो सुपरफ्लॉप फिल्मों के साथ अपना करियर शुरू किया था, लेकिन पैसों के मामले में वह बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देती हैं।

ऐश्वर्या राय का मॉडलिंग करियर
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन फिर उन्होंने मॉडलिंग को ही चुना। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और फिर बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
ऐश्वर्या राय की सुपरफ्लॉप फिल्में
साल 1997 में ही ऐश्वर्या राय ने 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं। पैसों के मामले में भले ही ऐश्वर्या राय कई बड़ी हीरोइनों से आगे हों लेकिन उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा है। आइए आपको बताते हैं ऐश्वर्या राय की सुपरफ्लॉप फिल्मों के बारे में।
रावण
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'रावण' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसे मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। साउथ के सुपरस्टार विक्रम भी इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन रिलीज के बाद 'रावण' दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही।
ढाई अक्षर के प्रेम के
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'ढाई अक्षर के प्रेम के' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर राज कंवर थे। इस फिल्म ने आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन मूवी का साउंडट्रैक काफी पॉपुलर हुआ था।
अलबेला
फिल्म 'अलबेला' में ऐश्वर्या राय के साथ गोविंदा ने काम किया था। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक सरीन थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था।
दिल का रिश्ता
फिल्म 'दिल का रिश्ता' में ऐश्वर्या राय और अर्जुन रामपाल की जोड़ी नजर आई थी। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय ने प्रोड्यूस किया था। वहीं इसके डायरेक्टर नरेश मल्होत्रा थे। ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।
'कुछ न कहो'
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कुछ न कहो' साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर रोहन सिप्पी थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications