टीवी के 5 पॉपुलर सीरियल जिनकी कहानी थी सबसे अलग, नहीं था सास बहू का कंटेट, तोड़े थे टीआरपी के रिकॉर्ड्स

Superhit Old Hindi Serials: टेलीविजन की दुनिया से लोग बड़ी ही आसानी के साथ जुड़ जाते हैं। टीवी पर आने वाले सीरियल को लेग अपने ही घर की कहानी समझने लगते हैं। वहीं मेकर्स भी इन सीरियलों को ऐसे ही बनाते हैं कि यह आसानी से किसी भी महिला और उसके घर का हिस्सा हो जाती हैं। कई चैनल्स पर कई तरह के शो आते हैं। कोई लव स्टोरी तो कोई सुपरनैचुरल शोज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

कई ऐसे टीवी शोज भी आए जिन्होंने दर्शकों के दिल पर दस्तक दी और उन्हें खूब प्यार मिला। इन सीरियल्स में प्यार-रोमांस के साथ ही जादू से भरी दुनिया भी देखने को मिली। इन शोज में एकदम नया और फ्रेश कंटेंट दिखाया गया जो बिल्कुल भी बोर नहीं करता था। इन्होंने टीआरपी के रिकॉर्ड भी तोड़े। आइए आपको कुछ ऐसे ही टीवी शोज के बारे में बताते हैं, जिनका नाम सुनकर आप उनहें दोबारा याद करने लगेंगे।

old tv serials

शक्तिमान
टीवी के सबसे पॉपुलर सुपर पावर सीरियल 'शक्तिमान' ने घर-घर में धूम मचा दी थी। बच्चे शक्तिमान देखने के लिए उतावले नजर आते थे। मुकेश खन्ना इस सीरियल में लीड रोल निभाते थे। सीरियल में एक सुपरहीरो की कहानी दिखाई जाती थी जो लोगों को बचाता है और दुश्मनों का खत्म करता है। ये सीरियल बहुत ही मजेदार था। इस सीरियल का टाइटेल ट्रैक लोग आज भी गुनगुनाते हैं।

शाका-लाका बूम बूम
साल 2000 में टीवी सीरियल 'शाका-लाका बूम बूम' ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये सीरियल खूब पसंद था। सीरियल में संजू और उसकी जादुई दुनिया ने धूम मचा रखी थी। शाका-लाका बूम-बूम वाली मैजिक पैंसिल ने भी टीवी के स्क्रीन से लेकर बच्चों की रियल लाइफ तक में हंगामा मचा दिया था।

दिल मिल गए
टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में कुछ डॉक्टर दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी। इस सीरियल में डॉक्टर अरमान मलिक का किरदार निभा रहे एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। इस सीरियल के चलते लड़कियां भी करण सिंह ग्रोवर की दीवानी हो गई थीं।

शरारत
घर बैठकर जादू करतीं महलाओं के ऊपर टीवी सीरियल बनाने के बारे में कोई नहीं सोच सकता था। ज्यादा लोग टीवी सीरियल का मतलब ही फैमिली ड्रामा और सास-बहू के विवाद को ही समझते हैं। हालांकि 'शरारत' में कुछ महिलाओं को जादू करते देखकर हर किसी की आंखें खुली रह गई थीं। शो का टाइटल ट्रैक भी लोगों को खूब पसंद आया था।

सोनपरी
एक समय था, जब 'सोनपरी' बच्चों का फेवरेट टीवी सीरियल होता था। इस सीरियल में बच्चों को परियों की दुनिया से रूबरू कराया जाता था। साथ ही शो के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दी जाती थी। शो में सोनपरी के अलावा आलतू, फ्रूटी और अप्पी के किरदार को भी खूब प्यार मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+