ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स, शाहरुख खान के Bodyguard की सैलरी तो आपके होश उड़ा देगी
5 Most Expensive Bodyguards of Bollywood: आज के समय में बॉलीवुड सेलेब्स की पहचान देश-विदेश में हो गई है। अपने चहीते सेलेब्स से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में स्टार्स को फैंस और भीड़भाड़ से बचाने का काम उनके बॉडीगार्ड्स करते हैं। एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के पर्सनल बॉडीगार्ड्स होते हैं, जो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं।
स्टार्स के साथ परछाई की तरह रहते हैं
बॉडीगार्ड्स स्टार्स के साथ उनकी परछाई की तरह रहते हैं। इनकी नजरें चारों तरफ होती हैं और एक्टर्स पर आने वाले खतरे को ये दूर से ही भांप लेते हैं। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, अमिताभ बच्चन सभी सेलेब्स के पास अपने पर्सनल बॉडीगार्ड्स हैं जो उनके साथ साए की तरह रहते हैं। आइए आपको बताते दैं बॉलीवुड के 5 महंगे बॉडीगार्ड्स और उनकी सैलरी के बारे में।

शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह
बॉलीवुड के किंग खान की पॉपुलैरिटी देखने लायक है। शाहरूख के फैंस देश-विदेश में फैले हुए हैं। वह जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें एक झलक देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह हमेशा उनके साथ रहते हैं। रवि साये की तरह किंग खान के साथ चलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिह बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड हैं। रवि को 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।
सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा काफी पॉपुलर है। शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी परछाई बनकर रहते हैं। वहीं भाईजान भी शेरा को अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। आपको बता दें कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा को 2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।
आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को सुरक्षा देने का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े पर है। युवराज हमेशा आमिर खान के साथ ही दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि आमिर खान अपने बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़ो को सालाना 2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।
अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग के आगे तो कई वीआईपी फेल हैं। दुनियाभर में अमिताभ बच्चन के फैंस मौजूद हैं। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। ऐसे में बिग बी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके जितेंद्र शिंदे के कंधों पर रहती है। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे हमेशा उनके साथ दिखाई देते हैं। बिग बी अपने बॉडीगार्ड को 1.5 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयस ठेले
श्रेयस ठेले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड हैं। श्रेयस ठेले अक्षय कुमार की सुरक्षा का पूरा काम देखते हैं। अक्षय की हर हरकत पर श्रेयस ठेले अपनी पैनी नजर रखते हैं। अक्षय अपने बॉडीगार्ड श्रेयस को सालाना करीब 1.2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications