19 साल की लड़की संग रोमांस करेंगे 39 के रणवीर सिंह! कौन है बॉलीवुड की नई Sara? ऐश्वर्या राय से है खास कनेक्शन

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई कि एक्टर आदित्य धर की एक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी नजर आने वाले हैं। मगर इससे जुड़ा एक ऐसा अपडेट है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

दरअसल रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह के अपोजिट इस फिल्म में जिसे फाइनल किया गया है, वो एक्ट्रेस सिर्फ 19 साल की है। एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि वही सारा अर्जुन हैं, जिन्होंने ऐश्वर्या राय के बचपन का भी किरदार निभाया हुआ है। दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस की बात जैसे ही फैंस के कानों पर पड़ी, वे शॉक्ड हो गए। कई लोग तो एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि बॉलीवुड की ये नई सारा आखिर है कौन?

Ranveer Singh

बताते चलें कि साल 2005 में जन्मीं सारा मुंबई की रहने वाली हैं। सिर्फ 6 साल की थीं सारा, जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2011 में उनकी पहली फिल्म 404 रिलीज हुई थी। सारा ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया हुआ है। साथ ही वे बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

बताते चलें कि सारा ने इमरान हाशमी कि फिल्म एक थी डायन में भी काम किया है। इसके अलावा भी एक दो और फिल्मों में सारा दिख चुकी हैं। मगर उन्हें पॉपुलैरिटी ऐश्वर्या राय की फिल्म Ps2 से मिली। इस फिल्म में सारा ने ऐश्वर्या राय के बचपन का नंदिनी वाला किरदार निभाया था। इतनी छोटी सी उम्र में सारा ने जो पॉपुलैरिटी हासिल की, वो वाकई कमाल की है।

अब रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म का नाम तो सामने नहीं आया है मगर इन खबरों ने खूब तूल पकड़ा हुआ है कि इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट सारा नजर आएंगी। रणवीर सिंह की उम्र 39 साल है, वहीं सारा 19 साल की हैं ऐसे में रणवीर और उनकी हीरोइन के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला देखने के बाद हर कोई हैरान है।

मगर इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने रेडिट पर लिखा कि जब बैंड बाजा बारात रिलीज हुई थी तो सारा सिर्फ 5 साल की थीं। अब 39 साल की उम्र में 19 साल की लड़की से रोमांस? क्या एक्टर को ये ठीक लग रहा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+