3 Idiots Sequel: क्या फिर राजू, रेंचो और फरहान मचाएंगे धमाल? शरमन जोशी ने 3 इडियट्स को लेकर दिया बड़ा हिंट
लंबे समय से फैंस उनकी मोस्ट फेवरेट फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। अब शरमन जोशी ने इसको लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।
3 Idiots Sequel: साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स जिसे फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। अब शरमन जोशी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। जिसकी वजह से लोग फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फिर से एक्साइटेड हो गए।
क्या फिर आ रही है 3 इडियट्स 2?
शरमन जोशी इन दिनो वेब सीरीज Kafas को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में एक्टर ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह 3 इडियट्स का सीक्वल बनाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, 'कितना मजा आएगा अगर ये हुआ तो.. आप सभी को बता दूं, सर को पता है कि आप कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वह अपने दर्शकों को कभी निराश नहीं करेंगे।

शरमन जोशी ने दिया बड़ा हिंट
शरमन जोशी ने आगे कहा, 'वे इस सीक्वल को बनाने के लिए इच्छुक हैं। जब भी ये होगा, हमें इस पर काम करने में बहुत मजा आएगा और दर्शकों को इसे देखने में और भी ज्यादा मजा आएगा। सीक्वल बनाने के लिए कुछ कहानियां शेयर की थीं लेकिन, कुछ महीने बाद जब उनसे कहानियों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कहानियां रुक गई थीं। आप बेफिक्र रहिए, जब भी फिल्म की कहानी पूरी हो जाएगी हम उस कहानी पर काम करेंगे।'
ब्लॉबस्टर हुई थी फिल्म
फिल्म '3 इडियट्स' साल 2009 की सबसे हिट फिल्म थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में खास संदेश दिया गया था। फिल्म सभी एक्टर्स के किरदारों को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब शरमन जोशी ने यह बयान देकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications