'अनुपमा' फेम 23 साल की ये एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ बनीं संन्यासी, श्रीकृष्ण की भक्ति में हुईं लीन, आखिर क्यों?
Anagha Bhosale: 23 साल की एक्ट्रेस अनघा भोसले ने टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में नंदिनी की भूमिका निभाई थी। वह रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सआथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। अनघा इस किरदार में खूब फेमस हुई थीं। आपको बता दें कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं तभी उन्हें इस शो में काम करने का ऑफर मिल गया था। लेकिन अचानक ही एक्ट्रेस ने इस ग्लैमर की दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया।
साल 2022 में ग्लैमर इंडस्ट्री को कहा अलविदा
अनघा भोसले ने आध्यात्मिकता की राह पर चलने के लिए साल 2022 में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने मार्च 2022 में ही पॉपुलर शो 'अनुपमा' को छोड़ दिया था। अनघा भोसले ने मार्च 2022 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया था।

अनघा भोसले ने दिया ऐसा बयान
अनघा भोसले ने अपने नोट में लिखा था- अगर आप में से कुछ को अभी तक नहीं पता है कि मैं आधिकारिक तौर पर फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ रही हूं तो ये बात सच है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी मेरे फैसले का सम्मान करेंगे और उसका समर्थन भी करेंगे। उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूर जा रही हैं।
जानें अनघा ने क्यों छोड़ी थी एक्टिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक बयान जारी करने से पहले, अनघा भोसले ने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री पाखंड से भरी है, जिसने उन्हें ये फैसला लेने के लिए मजबूर किया है क्योंकि वह खुद को एक आध्यात्मिक इंसान मानती हैं।
भगवान कृष्ण के प्रति समर्पित हो चुकी हैं अनघा
अनघा भोसले ने अब खुद को पूरी तरह से भगवान कृष्ण के प्रति समर्पित कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस अभी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने आध्यात्मिक दिनचर्या, इस्कॉन मंदिर में कीर्तन गाना या सेवा करने की तस्वीरें और वीडियोज लोगों के लिए शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications