12 साल की आराध्या बच्चन को मां ऐश्वर्या राय के इस दोस्त से हुआ प्यार!, देखते ही शरमा जाती है Aaradhya
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन हो गई है और ऐसे में दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बड़े ही धूमधाम से अपने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी करवाई थी। शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बन गई थीं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या की बॉन्डिंग
ऐश्वर्या राय ने भले ही पति अभिषेक बच्चन और ससुराल वालों (बच्चन परिवार) से दूरी बना ली हो लेकिन वह अपनी बेटी आराध्या के साथ हमेशा नजर आती हैं। वहीं बेटी आराध्या भी अपने पापा से ज्यादा अपनी मां के साथ ही घूमती नजर आती हैं। एयरपोर्ट पर अक्सर ऐश्वर्या राय को अपनी बेटी के साथ ही स्पॉट किया जाता है।
बेटी आराध्या को लेकर पॉजिसिव हैं ऐश्वर्या
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर पॉजिसिव हैं। ऐश्वर्या अपने काम पर बेटी को साथ ले जाना पसंद करती हैं। वह फिल्मों और विज्ञापनों की शूटिंग पर बेटी आराध्या को साथ लेकर जाती हैं। इन सेट्स से कई यादें जुड़ी हुई हैं जिसे ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
बेटी आराध्या को रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं
ऐश्वर्या राय ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी आराध्या को रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं। आराध्या ने रणबीर कपूर के साथ दोस्ती कर ली है। ऐश्वर्या ने बताया था कि एक बार तो आराध्या ने बड़े ही प्यार से रणबीर को गले तक लगा लिया था।
'मैं और रणबीर कपूर अच्छे दोस्त हैं'
वहीं ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में कहा था- मैं और रणबीर कपूर भी अच्छे दोस्त हैं। मैं रणबीर की कंपनी काफी इन्जॉय करती हूं। हमारी दोस्ती आज भी कायम है। उन्होंने आगे कहा- एक बार रणबीर शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अभिषेक बच्चन की टोपी और जैकेट पहन रखा था। तभी आराध्या सेट पर आई और उसने रणबीर को पापा अभिषेक समझकर गले लगा लिया था।
'मेरी बेटी आराध्या को तुम पर क्रश है'
ऐश्वर्या राय ने कहा था- रणबीर कपूर को गले लगाने के बाद आराध्या ने जब देखा कि वो उसके पापा नहीं तो वह काफी शरमा गई थी। उस दिन से अभिषेक एक्टर रणबीर कपूर को चिढ़ाने लगे हैं कि मेरी बेटी आराध्या को तुम पर क्रश है। वो तुम्हे पसंद करती है। वहीं ऐश्वर्या राय ने कहा कि तब से जब भी आराध्या रणबीर को देखती है तो शरमा जाती है।












Click it and Unblock the Notifications