CG News: जेल में बंद पापा को मिस कर रही थी टॉपर बच्ची सानिया मरकाम, SP अभिषेक पल्लव ने करवाई मुलाकात

Abhishek Pallav Durg SP: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वी और 12 के नतीजे घोषित किये हैं,जिसमे दुर्ग जिले की मेघावी छात्रा सानिया मरकाम के आर्थिक तंगी के बावजूद प्रदेश में 7वां स्थान पाया है।

sania markam

Sania Markam Durg: अपने बच्चे की सफलता पर हर माता- पिता दिल खोलकर खुशियां मनाते हैं। बच्चों की भी चाहत होती है कि उसकी ख़ुशी में उसके अभिभावक साथ हों, लेकिन छत्तीसगढ़ बोर्ड में दसवीं की परीक्षा में पूरे राज्य में सातवां स्थान हासिल करने के बाद सानिया मरकाम अपने पापा को मिस कर रही थी।

दरअसल 10 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वी और 12 के नतीजे घोषित किये हैं,जिसमे दुर्ग जिले की मेघावी छात्रा सानिया मरकाम के आर्थिक तंगी के बावजूद प्रदेश में 7वां स्थान पाया है। गुरुवार को दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव टॉपर बच्ची को अपनी शुभकामनाएं देने उसके घर पहुंचे, तब उन्हें पता चला की,बच्ची के पिता बलराम मरकाम जेल में बंद हैं। सानिया के पिता पर हत्या के मामले में दुर्ग की केंद्रीय जेल में बंद है।

एसपी पल्लव ने अपने पिता को याद कर रही होनहार बेटी को मायूस पाया और उससे उसकी इच्छा जाननी चाही,तो सानिया ने जेल में बंद पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की। एसपी अभिषेक पल्लव ने बच्ची के भावनाओं को समझते हुऐ,तत्काल जेल अधीक्षक से चर्चा की ,जिसके बाद जेल प्रबंधन ने बच्ची के पिता से मुलाकात कराने का इंतजाम किया। एसपी खुद बच्ची को लेकर जेल पहुंचे और पिता पुत्री की मुलाकात करवाई।

छत्तीसगढ़ बोर्ड में दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। सानिया के पास फीस भरने तक के पैसे नहीं थे, तो वार्ड के पार्षद ने पढ़ाई का जिम्मा उठाया। स्कूल में शिक्षक ने उसे पढ़ाई में मदद की और परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन कर उसने सबकी उम्मीदों को पूरा किया। सानिया आईएएस बनकर अपने परिवार और दुर्ग का नाम रोशन करना चाहती है ।

यह भी पढ़ें CG News: वन्यजीव अभियान संरक्षण को मिली बड़ी सफलता, कांगेर घाटी में दिखाई दिए जंगली भेड़िये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+