तातापानी महोत्सव: सीएम भूपेश ने की घोषणा, राम वनगमन पथ से जुड़ेगी रामचौरा पहाड़ी, गौरलाटा बनेगा पर्यटन स्थल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया, मुख्यमंत्री ने इस दौरान तातापानी के रामचौरा पहाड़ी को राम वनगमन पथ से जोड़ने की घोषणा की.

bhupesh baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित पतंग महोत्सव में बच्चों संग पतंगबाजी की। सीएम ने बलरामपुर जिले को 976 करोड़ 47 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

cm bhupesh kite

सीएम भूपेश ने की पतंगबाजी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर पहुंचकर तातापानी मकर संक्रांति पर्व 2023 का शुभारंभ किया, उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तातापानी में शिव मंदिर प्रांगण में स्थित 12 जोतिर्लिंगों के भी दर्शन किए। सीएम भूपेश ने सबके साथ मिलकर खुद भी पतंग उड़ाई।मुख्यमंत्री तातापानी महोत्सव में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। सीएम ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले 501 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इन जोड़ों में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के भी विवाहित जोड़े शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल्स का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें,, छत्तीसगढ़ में पराली जलाने की समस्या हुई दूर, CM भूपेश की अपील का असर, 33 जिलों में हुआ भारी मात्रा में पैरादान

विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और 1003 करोड़ रुपए के 1,707 कार्यों की सौगात दी। इसमें मुख्यमंत्री ने रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के 284 विकास कार्यों का शिलान्यास, 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 40 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138 विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।

राम वनगमन पथ से जुड़ेगी रामचौडा पहाड़ी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए रामचौडा पहाड़ी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर बड़ी घोषणाएं करते हुए 25 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी लावा जलाशय योजना का निर्माण,30 करोड़ की लागत से भूमका व्यपर्तन योजना के निर्माण, कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना, चांदो में सहकारी बैंक की शाखा खोलने , गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने, नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ के निर्माण, तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने, बलरामपुर में गौरव पथ के निर्माण , परसपाल से चलगली, चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन, जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की.

15 को आएंगे मशहूर प्ले बैक सिंगर शान
तातापानी के 3 दिवसीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। वहीं 15 जनवरी को मशहूर सिंगर शान को आमंत्रित किया गया है। इस महोत्सव में बलरामपुर जिले की उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। 16 जनवरी को स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों और युवा मितान क्लब का सम्मेलन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी होगी।
पर्यटन का केंद्र बन चुका है तातापानी
बलरामपुर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर भूमिगत गर्म जल स्त्रोत के नाम से प्रसिद्ध तातापानी में मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाला वृहद मेला प्रसिद्ध है। जहां जिले के पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों की श्रद्धा व आस्था का सम्मान करते हुए यहां 30 फिट ऊंचे शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप बनाया गया है। प्रतिवर्ष जिला प्रशासन के द्वारा तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की भव्य शुरूआत हो गई है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है।

Recommended Video

    श्रीराम की मूर्ति का अनावरण,CM भूपेश ने कहा- हम राम के नाम पर वोट नही मांगते

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+