राजनांदगांव : केंद्रीय विद्यालय की लापता छात्रा का मिला शव, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दो संदिग्ध हिरासत में

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बड़ी घटना सामने आ रही है। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की एक छात्रा का शव मिला है। छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। छात्रा 2 दिन पहले स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी।

राजनांदगांव, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बड़ी घटना सामने आ रही है। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की एक छात्रा का शव मिला है। छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। छात्रा 2 दिन पहले स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। छात्रा का शव डोंगरगढ़ के आगे डंगबोरा बांध की पहाड़ियों में मिला है। छात्रा डोंगरगढ़ केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9वी में पढ़ती थी।

cctv

19 जुलाई से लापता थी छात्रा, गुमसुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार नाबालिक मृतिका ग्राम पंचायत रीवागहन के आश्रित ग्राम कौतुलवाही की 14 साल की छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। परिजन उसे रोज स्कूल छोड़ने जाते थे और लौटते समय छात्रा बस से घर वापस आती थी। 19 जुलाई को भी छात्रा को परिजन स्कूल छोड़कर आए, लेकिन छुट्‌टी के बाद छात्रा घर नहीं लौटी। 3 बजे तक छात्रा के नहीं आने पर परिजन उसे तलाशने निकले। जब छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । पुलिस ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा छुट्टी होने के बाद रेनकोट पहने किसी लड़के के साथ बाइक में निकली थी।

रेप के बाद हत्या की आशंका
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें छात्रा एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेप के बाद हत्या की आशंका है। घटना की सूचना पर राजनांदगांव के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अफसरों से मामले की जानकारी ली।

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्ध हिरासत में
गाय चराने गए युवक ने पहाड़ में लड़की का शव मिलने के बाद इसकी सूचना सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार को पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। एक फुटेज में छात्रा बाइक में एक युवक के साथ जाती दिख रही है। फुटेज में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। छात्रा की हत्या की गई है। गले में चोट के निशान मिले हैं। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पुलिस ने सभी कॉल डिटेल्स और छात्रा के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+