मानपुर मोहला : सनकी पति ने बच्चों से कहा, मां गई है मायकेे और कर दिया ये कांड, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मानपुर मोहला में हुए जघन्य हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम गुण्डरदेही में हुए हत्याकांड में महिला का सनकी पति ही हत्यारा निकला।

राजनांदगांव, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के नवगठित मानपुर मोहला जिले में हुए जघन्य हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम गुण्डरदेही में हुए हत्याकांड में महिला का सनकी पति ही हत्यारा निकला। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर विभत्स तरिके से लाश को तुकड़ों में काटकर फेंक दिया था, 14 जुलाई को आरोपित जगदीश ने थाना पहुंचकर पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद 18 जुलाई को बांध में महिला की लाश मिली थी।

manpur

इस तरह दिया घटना को अंजाम
घटना बीते 12 जुलाई की है। जब आरोपित जगदीश के साथ पत्नी पद्मनी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। बच्चों के स्कूल जाने के बाद जगदीश ने पत्नि पद्मनी की गला दबाकर हत्या की थी। जिसके बाद जगदीश ने टंगिया व आरी ब्लेड से हाथ-पैर व सिर अलग कांटकर खेखारी बांध में फेंक दिया। पहचान को छिपाने के लिए जगदीश ने पद्मनी के सिर को श्मशान में जल रही चिता में जला दिया था। वहीं पेट में लोहे की पाइप घुसाकर उसे लोहे की तार से बांधकर हाथ-पैर के साथ बांध में फेंक दिया। खून से सने कपड़ों को भी पत्थर में बांधकर बांध में डाल दिया था। पद्मनी के गहनों को दुकान के दराज में रखा था।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
दो दिनों की जांच के बाद भी बांध में जब महिला का सिर नहीं मिला, तो पुलिस ने संदेह जताते हुए जगदीश के घर की जांच की। फारेसिंक टीम ने जगदीश की दुकान में खून के धब्बे देखे। इसके बाद पुलिस ने संदेही जगदीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें जगदीश ने घरेलू विवाद के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद आरोपित ने पत्नी की हत्या की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फोरेसिंक टीम की जांच में खुले राज
पत्नी की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पद्मनी के मायके वालों से भी पूछताछ की। संदेह होने पर पुलिस ने जगदीश के घर और दुकान की जांच की। फोरेसिंक टीम की जांच में पूरा मामला स्पष्ट हो गया। आरोपित जगदीश के दुकान में खून के धब्बे मिले। वहीं दराज में पद्मनी के गहने बरामद हुए। जिसके बाद जगदीश ने बताया कि उसने ही पत्नी की हत्या कर लाश के टूकड़े करके बांध में फेंक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+